लाइफस्टाइल

Independence Day AI Photo Editing Prompts: 15 अगस्त थीम पर Chatgpt से बनवाना है अपना फोटो तो ये है तरीका

Independence Day AI Photo Editing Prompts: 15 अगस्त 2026 पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए यहां प्रॉम्प्ट दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी फोटो को तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस थीम में बदल सकते हैं।
4 min read
Aug 14, 2026
Independence Day Photo Editing Prompts, 15 August Photo Editing Prompts
स्वतंत्रता दिवस Photo Editing Prompts/ (representative image) image credit gemini

15 August AI Photo Editing Prompts: स्वतंत्रता दिवस हर एक भारतीय के लिए गर्व, देशभक्ति और आजादी की यादों से जुड़ा खास अवसर है। इसलिए हर साल इस दिन देशभर में तिरंगा फहराए जाने के साथ ही स्कूलों, दफ्तरों और संस्थानों में अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी फोटो और वीडियो शेयर करके इस दिन की बधाई देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास 15 अगस्त की थीम से जुड़ी कोई खास फोटो नहीं है, तो आप Chatgpt या अन्य एआई टूल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपनी एक फोटो एआई टूल Chatgpt या Gemini आदि पर अपलोड करनी है और नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करके पेस्ट करना है। इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपकी सामान्य फोटो 15 अगस्त की थीम वाली फोटो में बदल जाएगी। आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए एआई की मदद से फोटो बनाने के लिए प्रॉम्प्ट।

प्रॉम्प्ट 1. तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दिवस पोर्ट्रेट बनाने का प्रॉम्प्ट

Independence Day Portrait के लिए (representative image) image credit gemini

स्टेप 1- सबसे पहले अपनी एक साफ और अच्छी फोटो अपलोड करें।

स्टेप 2- नीचे दिया गया प्रॉम्प्ट कॉपी करके पेस्ट करें:

“मेरी अपलोड की गई फोटो को बिल्कुल असली कैमरे से खींची गई स्वतंत्रता दिवस की पोर्ट्रेट फोटो में बदलें। मेरे चेहरे की पहचान, चेहरे का आकार, हेयरस्टाइल, त्वचा की बनावट और शरीर को बिल्कुल नेचुरल रखें। इसके साथ ही मुझे साफ-सुथरे सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखाएं और मेरे हाथ में भारतीय तिरंगा झंडा रखें। मैं कैमरे की तरफ हल्की मुस्कान के साथ आत्मविश्वास से खड़ा दिखाई दूं। बैकग्राउंड में हल्का धुंधला भारतीय माहौल हो, जहां दूर कुछ लोग छोटे तिरंगे लेकर स्वतंत्रता दिवस मनाते दिखाई दें। सुबह की हल्की धूप और प्राकृतिक परछाइयों के साथ कैमरे से खींची गई फोटो जैसा लुक रखें। तस्वीर ऐसी लगे जैसे इसे किसी अच्छे फोटोग्राफर ने 15 अगस्त की सुबह खींचा हो। फोटो में किसी भी तरह का बनावटी या जरूरत से ज्यादा एआई वाला लुक नहीं होना चाहिए।”

इस प्रॉम्प्ट के आधार पर Gemini ने यह फोटो तैयार किया है।

तिरंगे के साथ Independence Day Portrait (representative image) image credit gemini

प्रॉम्प्ट 2. स्कूल में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने वाले लुक का प्रॉम्प्ट

स्टेप 1- अपनी एक फोटो एआई टूल पर अपलोड करें।

Independence Day Portrait के लिए (representative image) image credit gemini

स्टेप 2- इसके बाद नीचे दिया गया प्रॉम्प्ट कॉपी करके पेस्ट करें:

“मेरी अपलोड की गई तस्वीर को भारतीय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाए जाने की थीम वाली फोटो में बदलें। मेरे चेहरे की पहचान, चेहरे के फीचर्स, हेयरस्टाइल, चेहरे की बनावट और मेरा नेचुरल लुक बिल्कुल न बदलें। मुझे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए स्कूल के मैदान में खड़ा दिखाएं। मेरे कुर्ते पर छोटा तिरंगा बैज लगा हो और मेरे हाथ में एक छोटा भारतीय झंडा हो। बैकग्राउंड में स्कूल की इमारत, सजा हुआ मंच, तिरंगे रंग के गुब्बारे और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल बच्चे दिखाई दें। कुछ बच्चे हाथों में छोटे तिरंगे लेकर खड़े हों। सुबह की हल्की धूप, असली जैसी परछाइयां और नेचुरल स्किन टोन रखें। पूरी तस्वीर ऐसी लगे जैसे स्कूल के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कैमरे से खींची गई हो।”

स्कूल में Independence Day Celebration लुक (representative image) image credit gemini

प्रॉम्प्ट 3. तिरंगे के साथ छत पर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए लुक का प्रॉम्प्ट

Independence Day Portrait के लिए (representative image) image credit gemini

स्टेप 1- अपनी एक फोटो अपलोड करें।

स्टेप 2- नीचे दिया गया प्रॉम्प्ट कॉपी करके पेस्ट करें:

“मेरी अपलोड की गई फोटो को 15 अगस्त की सुबह भारतीय घर की छत पर खींची गई एक शानदार और असली जैसी फोटो में बदलें। मेरा चेहरा, चेहरे की पहचान, हेयरस्टाइल, त्वचा की बनावट और शरीर का आकार बिल्कुल वही रखें। मुझे सफेद रंग के सादे पारंपरिक कपड़ों में दिखाएं और छत पर लगे एक छोटे झंडे के पास खड़ा करें। भारतीय तिरंगा हवा में लहराता हुआ दिखाई दे और मैं तिरंगे की ओर गर्व और सम्मान के भाव से देख रहा हूं। बैकग्राउंड में भारतीय शहर की छतें, कुछ घरों पर लगे छोटे तिरंगे और दूर सुबह की हल्की धुंध दिखाई दे। आसमान में सूर्योदय की हल्की नारंगी और सुनहरी रोशनी हो। तस्वीर में कैमरे से खींची गई फोटो जैसा लुक, असली रोशनी और प्राकृतिक परछाइयां रखें। पूरा सीन इमोशनल और खूबसूरत हो, लेकिन किसी फिल्म के पोस्टर जैसा बनावटी नहीं दिखना चाहिए।”

तिरंगे के साथ Cinematic Rooftop Look (representative image) image credit gemini

नोट: अगर आप महिला हैं, तो प्रॉम्प्ट में लिखे “सफेद कुर्ता-पायजामा” की जगह “साड़ी” या “सूट” लिखें। बाकी निर्देशों को अपनी जरूरत के अनुसार वैसे ही रख सकती हैं या उनमें बदलाव कर सकती हैं।

Updated on:
14 Aug 2026 03:53 pm
Published on:
14 Aug 2026 03:53 pm