
Red Lipstick Shades: सही लिपस्टिक शेड अच्छे मेकअप को और निखार सकता है, और गलत शेड पूरे लुक को बिगाड़ भी सकता है। इसलिए मेकअप लुक के साथ सही लिपस्टिक शेड चुनना भी जरूरी होता है। आज के समय में बाजार में लिपस्टिक के कई तरह के शेड्स मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी शादी या किसी खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी रेड लिपस्टिक खरीदने का सोच रही हैं, तो अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के लिपस्टिक शेड्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
क्लासिक रूबी रेड (लाल) रंग की लिपस्टिक का फिनिश सैटिन-मैट होता है। यह दिखने में न तो बहुत ज्यादा मैट लगती है और न ही ज्यादा ग्लॉसी। इसका टेक्सचर बहुत ही नेचुरल लगता है। ऐसे में शादी या किसी भी पार्टी में, जहां आप डार्क और बोल्ड लिप चाहती हैं, वहां इस शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस तरह की डार्क और बोल्ड लिपस्टिक लगा रही हैं, तो चेहरे का बेस एकदम हल्का और ग्लोइंग रखें, ताकि चेहरे पर ज्यादा भारीपन न लगे। इसके साथ आंखों का मेकअप भी बहुत सिंपल रखें, जिससे सारा फोकस लिपस्टिक पर हो।
सॉफ्ट कोरल रेड (हल्का गुलाबीपन लिए हुए लाल) रंग की लिपस्टिक का फिनिश शीयर क्रीमी होता है। यह न तो बहुत ज्यादा गहरा और भड़कीला लाल होता है और न ही पूरी तरह से मैट, बल्कि इसका हल्का चमकदार टेक्सचर फ्रेश और नेचुरल लुक देता है। शादी के दिन, हल्दी, मेहंदी या किसी डे-पार्टी में, जहां आप लाल रंग पहनना चाहती हैं लेकिन बहुत भारी या डार्क मेकअप से बचना चाहती हैं, वहां आप इस तरह के शेड चुन सकती है। इस तरह का हल्का लाल रंग पेस्टल साड़ियों, फ्लोरल लहंगों और हल्के रंग के सूट्स के साथ अच्छा लगता है। सॉफ्ट कोरल रेड इतना डार्क नहीं होता है इसलिए इसके साथ हैवी आंखों के लिए मेकअप चुन सकती हैं।
सोबर और सॉफ्ट रोजी रेड शेड की लिपस्टिक का फिनिश सॉफ्ट मैट होता है। यह न तो बहुत ज्यादा चटक या भड़कीला लाल होता है और न ही पूरी तरह से मैंट दिखता है, बल्कि इसका सटल और रिच टेक्सचर नेचुरल और ग्रेसफुल लुक देता है। ऐसे में शादी या किसी भी खास पार्टी में, जहां आप लाल रंग का टच तो चाहती हैं लेकिन बहुत ज्यादा हैवी या लाउड मेकअप नहीं करना चाहतीं, वहां इस शेड को चुनना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस तरह का सटल और क्लासी लाल रंग हर तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बैलेंस लुक देता है।
बेरी रेड या डीप वाइन-रेड (गहरा लाल और बैंगनी का मिक्स) शेड का फिनिश वेलवेट मैट होता है। यह चटक लाल से थोड़ा अलग, गहरा और बेहद रॉयल रंग है, जो बिना किसी चमक के बोल्ड लुक देता है। शादी के फंक्शन्स और पार्टीज के लिए यह शेड एकदम परफेक्ट है, खासकर तब जब आप एक ग्लैमरस लुक चाहती हैं। डीप बेरी रेड कलर डार्क साड़ियों, हैवी लहंगों या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ यह क्लासी लुक देता है। इस डार्क शेड को मेकअप में शामिल करते समय अपने चेहरे के बेस को नेचुरल रखें, ताकि चेहरा ओवर-मेकअप न लगे।
बोल्ड और चटक क्लासिक ब्राइट रेड रंग की लिपस्टिक का फिनिश ग्लॉसी या सैटिन-शाइन होता है। यह पूरी तरह से मैट नहीं होता, बल्कि इसमें एक खूबसूरत चमक होती है, जो होठों को ज्यादा फुलर लुक देती है। ऐसे में शादी या किसी भी बड़ी पार्टी के लिए, जहां आप भीड़ में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, यह शेड चुन सकती है। इस तरह की बोल्ड और शाइनी लिपस्टिक लगाते वक्त चेहरे का बेस बिल्कुल फ्लॉलेस रखें, ताकि मेकअप ओवर न लगे।