लाइफस्टाइल

आज का सुविचार : लाइफ में सक्सेस चाहिए? तो Jaya Kishori की यह बात गांठ बांध लें

Jaya Kishori Motivation: अगर आप छोटी-छोटी परेशानियों के चलते अपने अच्छे दिन खराब कर लेते हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। आज के इस लेख में हम जया किशोरी जी के एक अनमोल विचार को साझा करने जा रहे हैं, जो मुश्किलों से बाहर निकलने में आपकी मदद करेगा।

2 min read
Apr 30, 2026
Jaya Kishori Quotes | image credit gemini

Jaya Kishori Quotes: अक्सर लोग परेशानियों में घिरते ही अपने अच्छे दिनों को भूल जाते हैं और बस उसी एक परेशानी के चलते अपना पूरा दिन खराब कर देते हैं। कभी-कभी तो उस एक दिन की परेशानी की वजह से वे अपने बाकी अच्छे चल रहे दिनों को भी खराब कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं, तो आइए आज के इस लेख में कथावाचिका जया किशोरी जी के एक अनमोल वचन से जानते हैं कि इससे बाहर कैसे निकल सकते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसे आप अपनी लाइफ में कैसे शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Jaya Kishori Quotes: लाइफ में सुकून चाहिए? तो जया किशोरी के इस विचार से जानें खुद को खुश रखने का सबसे आसान तरीका

जया किशोरी के अनमोल वचन

जीवन का सफर हमेशा एक जैसा नहीं होता। कभी सब कुछ हमारे मन के मुताबिक चलता है, तो कभी एक के बाद एक मुश्किलें सामने खड़ी हो जाती हैं। ऐसे समय में अक्सर हम घबरा जाते हैं या हिम्मत हारने लगते हैं। लेकिन जया किशोरी जी हमें एक बहुत बड़ी सीख देती हैं, “धैर्य और साहस के साथ जीवन की राह पर चलो, क्योंकि हर कठिनाई के बाद सफलता जरूर मिलती है।”

मुश्किलों में धैर्य और साहस क्यों है जरूरी?

मुश्किलों के आते ही अक्सर लोग चाहते हैं कि जो वे सोच रहे हैं, वह तुरंत हो जाए। लेकिन हर फल को पकने में समय लगता है। उसी तरह मुश्किलों से निकलने में भी थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आप इससे बाहर जरूर निकलेंगे।

जया किशोरी जी के विचार के अनुसार, धैर्य का मतलब यह नहीं है कि हम चुपचाप बैठ जाएं, बल्कि इसका मतलब है कि कठिन समय में भी अपना आपा न खोएं और खुद पर विश्वास रखें। जब आप शांत मन से काम करते हैं, तो गलतियां कम होती हैं और सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है।

वहीं, साहस का मतलब सिर्फ लड़ना नहीं है, बल्कि गिरकर फिर से उठ खड़े होने की हिम्मत रखना है। जब परेशानियां आती हैं, तो अक्सर डर हमें आगे बढ़ने से रोकता है। लेकिन जो लोग अपनी मंजिल को अपनी मुश्किलों से बड़ा मानते हैं, वे साहस के साथ आगे बढ़ते हैं और अंततः अपनी मंजिल पा ही लेते हैं।

हर मुश्किल एक सबक है

अगर आप किसी मुश्किल में हैं और उससे घबरा रहे हैं, तो याद रखिए कि कोई भी परेशानी हमेशा के लिए नहीं होती। हर कठिनाई अपने साथ एक नया अनुभव और सीख लेकर आती है। जो इंसान मुश्किलात के समय में भी अपनी राह नहीं छोड़ता, उसे सफलता जरूर मिलती है। यह सफलता केवल बाहरी नहीं होती, बल्कि यह आपको अंदर से भी एक मजबूत इंसान बनाती है। इसलिए मुश्किलों से डरें नहीं, बल्कि डटकर सामना करें।

ये भी पढ़ें

Jaya Kishori के पापा उन्हें किस नाम से बुलाते हैं… राजस्थान या पश्चिम बंगाल, आखिर कहां से हैं जया किशोरी?
Published on:
30 Apr 2026 05:05 am
Also Read
View All