23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह सुबह टिफिन के लिए क्या बनाएं, नहीं आता समझ? तो ट्राई करें प्रोटीन रिच पोहा 

Protein Rich Poha Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए रोज क्या बनाएं, अगर आप भी इसे लेकर परेशान रहते हैं तो प्रोटीन रिच पोहा रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में भी आसान है।
2 min read
Google source verification
Protein Rich Poha, Healthy Poha Recipe

Protein Rich Poha Recipe (screenshot) image credit instagram/fit.khurana

Healthy Poha Recipe: बच्चों के लिए सुबह जल्दी कुछ ऐसा बनाना हो जो फ्रेश, टेस्टी और हेल्दी भी हो, तो कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। ऐसे में आप पोहे को थोड़ा अलग तरीके से बनाकर बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं। इसमें सोया ग्रेन्यूल्स, स्प्राउट्स, हरी मटर, मूंगफली और कद्दू के बीज जैसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो पोहे को प्रोटीन रिच बनाने में मदद करती हैं और इसे टिफिन में देने के लिए अच्छा विकल्प बनाती हैं।

प्रोटीन रिच पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सोया ग्रेन्यूल्स - 30 ग्राम
  • पोहा - 25 से 30 ग्राम
  • स्प्राउट्स - एक चौथाई से आधा कप
  • हरी मटर - एक चौथाई कप
  • गाजर - एक चौथाई कप, बारीक कटी हुई
  • प्याज - एक छोटा या आधा, बारीक कटा हुआ
  • मूंगफली - 5 ग्राम
  • कद्दू के बीज -7 ग्राम
  • करी पत्ता - 10-12 पत्ते
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • राई - आधी छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1, बारीक कटी हुई
  • हल्दी पाउडर - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
  • नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस - स्वादानुसार
  • तेल - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया और सेव - सजाने के लिए

प्रोटीन रिच पोहा बनाने का तरीका

स्टेप 1:प्रोटीन रिच पोहा बनाने के लिए सबसे पहले सोया ग्रेन्यूल्स को पानी में डालकर नरम होने तक उबाल लें। इसके बाद पानी अच्छी तरह निकालकर सोया को अलग रख दें।

स्टेप 2: पोहे को एक बाउल में लें और बहते पानी के नीचे हल्का सा धो लें। पानी निकालने के बाद पोहे को कुछ देर अलग रखें।

स्टेप 3: अब एक पैन में स्प्राउट्स, हरी मटर और कटी हुई गाजर डालें। इसमें थोड़ा पानी डालकर ढक दें और सब्जियों के नरम होने तक पकाएं। इन्हें बहुत ज्यादा गलने न दें।

स्टेप 4: एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।

स्टेप 5: अब मूंगफली, कद्दू के बीज और बारीक कटा प्याज डालें। प्याज के हल्का सुनहरा होने तक सभी चीजों को भूनें।

स्टेप 6: इसके बाद उबले हुए सोया ग्रेन्यूल्स डालें। साथ में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और करीब 1 से 2 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 7: अब इसमें पकी हुई मटर, स्प्राउट्स और गाजर डालें। इसके बाद पोहा डालकर सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं।

स्टेप 8: पोहे को 2 से 3 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करने के बाद इसमें स्वादानुसार नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 9: तैयार पोहे को हरे धनिए, थोड़े कटे हुए प्याज और सेव से गार्निश करें। इसे टिफिन में रखने से पहले थोड़ा ठंडा होने दें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली किसी भी सामग्री से एलर्जी होने पर उसे शामिल न करें। किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें।