लाइफस्टाइल

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: ना ग्रैंड सेलिब्रेशन, ना पारंपरिक फेरे; जानें आमिर-गौरी की शादी की 3 खास चीजें

Aamir Khan Wedding Special : आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बेहद खास होने वाली है। आइए, फूड मेनू से लेकर लोकेशन तक की खास बातें जानते हैं।
2 min read
Jul 04, 2026
Aamir Khan Wedding, Aamir Khan Wedding food menu, Aamir Khan Wedding location,
Aamir Khan Gauri Spratt | फाइल फोटो | Credit- Patrika

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Special Things : 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं। एक्टर ने गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करने की बात कही। आमिर ने फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा - "हां, मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को। यह एक बहुत ही छोटी शादी है और हम इसे घर पर ही कर रहे हैं। हम सबकी दुआएं चाहेंगे।"

ये शादी बेहद सिंपल तरीके से होने के बावजूद भी खास क्यों है, इस बात को हम 3 पॉइंट में समझेंगे।

1- आमिर-गौरी की शादी की जगह

आमिर खान ने खुद बताया है कि यह कोई ग्रैंड बॉलीवुड वेडिंग नहीं, बल्कि उनके घर पर ही होने वाला एक बेहद प्राइवेट फंक्शन के साथ होगी। इसमें बेहद कम लोग उपस्थित होंगे। परिवार और रिश्तेदार के कुछ लोग शामिल होंगे। इसके लिए 100-150 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

2- 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर-गौरी पारंपरिक रीति-रिवाजों की जगह 'स्पेशल मैरिज एक्ट' (Special Marriage Act) के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराएंगे। यह बात भी इस शादी को खास बनाएगी।

3- कपल का पसंदीदा फूड मेन्यू

शादी के रजिस्ट्रेशन के बाद मेहमानों के लिए एक खास लंच का आयोजन किया जाएगा। इस मेन्यू में आमिर और गौरी की पसंदीदा डिशेज शामिल होंगी। दोनों ने शादी की प्लानिंग और मेन्यू डिसाइड करने में खुद निजी तौर पर दिलचस्पी ली है।

4- गौरी स्प्रैट के बारे में खास बातें

गौरी मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। फैशन, ब्यूटी व वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 सालों से जानते हैं। बीच में उनका संपर्क टूट गया था, लेकिन कुछ सालों बाद जब वे दोबारा मिले, तो उनकी यह पुरानी दोस्ती प्यार में बदल गई।

आमिर खान की पिछली शादियों की जानकारी:

पत्नी का नामशादी का सालअलग होने का सालबच्चे
रीना दत्ता19862002जुनैद खान और आइरा खान
किरण राव20052021आजाद राव खान

गौरी को पाकर मुकम्मल हुए आमिर

नवभारत टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में गौरी के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा था, "मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं गौरी से मिला और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बहुत अच्छी हैं और उनके साथ मुझे एक सुकून का अहसास होता है। हालांकि मेरी (एक्स-वाइफ) किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी रिश्ते बहुत गहरे थे, लेकिन चीजें उस तरह से काम नहीं कर पाईं। जब आपने पूछा, तो मुझे लगा कि मैं सच में बहुत भाग्यशाली हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हम एक साथ बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।"

Updated on:
04 Jul 2026 04:02 pm
Published on:
04 Jul 2026 04:02 pm