Acharya Prashant Quotes : आचार्य प्रशांत के अनमोल विचार: आज के इस लेख में जिंदगी को बेहतर बनाने से जुड़े आचार्य प्रशांत के एक खास विचार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Acharya Prashant Quotes: आजकल की जिंदगी इतनी भागदौड़ वाली हो गई है कि हर कोई बस एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस में लगा है। खासकर युवाओं के साथ यह दिक्कत ज्यादा है कि वे अपनी खुशी और पसंद को समझने के बजाय इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है। लोग अक्सर सोशल मीडिया या समाज के दबाव में आकर अपनी असल पहचान खोने लगते हैं।
अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपकी लाइफ वैसी क्यों नहीं है जैसी दूसरों की दिखती है, तो जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर आचार्य प्रशांत (Acharya Prashant) का एक विचार आपको इस उलझन से बाहर निकाल सकता है। आइए आज के इस लेख में जिंदगी से जुड़े आचार्य प्रशांत के एक खास विचार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आचार्य प्रशांत जी का कहना है कि "जो अपने में स्थिर है, वही स्वस्थ्य है। बीमार वो है, जो अपने-आप से बाहर है या भीड़ का गुलाम हो गया है, जिसका 'स्व' खो गया है।" इस बात को आसान शब्दों में कहें, तो आचार्य जी समझाना चाहते हैं कि असली सेहत सिर्फ जिम जाने या अच्छा खाना खाने से नहीं मिलती। असली तंदुरुस्त इंसान वह है जिसका मन शांत है और जो यह जानता है कि वह असल में क्या है और उसे जिंदगी से क्या चाहिए। जब हम अपना दिमाग लगाने के बजाय सिर्फ इसलिए कोई काम करते हैं क्योंकि सब लोग ऐसा ही कर रहे हैं, तो आप एक तरह से मानसिक गुलामी में जीने लगते हैं।
खुद आचार्य प्रशांत ने IIT और IIM जैसे बड़े कॉलेजों से पढ़ाई की और IAS का बड़ा एग्जाम भी पास किया, लेकिन उन्होंने वह सरकारी नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं की ताकि वे अपनी आजादी से जी सकें और उन्हें किसी के दबाव में काम न करना पड़े। उनका यह जीवन और विचार हमें सिखाता है कि भीड़ के पीछे चलने से बेहतर है कि हम अपनी खुद की सोच और काबिलियत को पहचानें।
आचार्य प्रशांत के इस नजरिए को अपनी जिंदगी में अपनाना बहुत मुश्किल नहीं है, बस आपको अपनी सोच को थोड़ा बदलना होगा। सबसे पहले तो आप दूसरों को कॉपी करना बंद करना होगा। जब आप अपनी तुलना किसी और से करते हैं, तो आप अनजाने में अपनी ही काबिलियत को कम आंक रहे होते हैं, क्योंकि हर इंसान का हुनर और उसके हालात अलग होते हैं।
इसके साथ ही, आपको अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना सीखना चाहिए। जब आप दूसरों के रास्ते पर ताक-झांक करना छोड़ देते हैं और अपने लक्ष्य पर ध्यान देते हैं, तभी सही मायने में तरक्की शुरू होती है।