14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaya Kishori Quotes: लाइफ में सुकून चाहिए? तो जया किशोरी के इस विचार से जानें खुद को खुश रखने का सबसे आसान तरीका

जया किशोरी के मोटिवेशनल विचार: अक्सर लोग दूसरों की कामयाबी और चमक-धमक वाली जिंदगी देखकर खुद को छोटा महसूस करने लगते हैं। आज के इस लेख में आइए जया किशोरी जी के विचारों के जरिए जानते हैं कि अपनी तुलना दूसरों से करना कैसे बंद करें।

2 min read
Google source verification
Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes| image credit gemini

Jaya Kishori Quotes: आज की भागदौड़ भरी लाइफ और सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी खुशी से ज्यादा दूसरों की जिंदगी को देखने में बिजी रहते हैं। अक्सर लोग दूसरों की सफलता या उनकी लाइफस्टाइल देखकर खुद को कमतर आंकने लगते हैं। उन्हें लगता है कि शायद उनकी लाइफ वैसी क्यों नहीं है, और इसी चक्कर में लोग अपनी खुद की पहचान को नजरअंदाज करने लगते हैं। ऐसे में अगर कोई इस तुलना के बोझ की वजह से परेशान है, तो उसे प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी का एक विचार उसे नई राह दिखा सकते हैं। आइए, आज के इस लेख में जया किशोरी जी के इस खास विचार के मतलब को विस्तार से समझते हैं।

इस विचार के पीछे छिपी गहराई को समझें

जया किशोरी जी का कहना है कि, "कभी भी अपनी तुलना किसी से ना करें, सबका जीवन अलग है, कठिनाइयां अलग हैं, राह अलग हैं।" इसका बहुत ही सीधा सा मतलब यह है कि दुनिया में किसी भी दो व्यक्तियों की कहानी एक जैसी नहीं हो सकती। लोग अक्सर दूसरों का सिर्फ रिजल्ट देखते हैं, लेकिन उस कामयाबी के पीछे का संघर्ष या उनकी मजबूरियां किसी को नजर नहीं आतीं। जब लोग खुद को किसी और से कंपेयर करते हैं, तो वे अनजाने में अपनी ही काबिलियत का अपमान कर रहे होते हैं। हर इंसान को भगवान ने अलग हुनर और अलग समय दिया है, इसलिए दूसरों पर ध्यान देने के बजाय खुद पर ध्यान देना चाहिए।

इसे अपनी लाइफ में कैसे उतारें?

अपनी लाइफ में जया किशोरी जी के इस नजरिए को अपनाना बहुत आसान है, बस आपको अपनी सोच का तरीका बदलना होगा। दूसरों से मुकाबला करने के बजाय आप यह देखें कि वे कल कहां थे और आज उन्होंने कितनी तरक्की की है, क्योंकि असली मुकाबला हमेशा खुद से होना चाहिए। साथ ही, इंटरनेट पर जो दिखता है वह हमेशा सच नहीं होता, इसलिए दूसरों की फोटो या वीडियो देखकर लोग अपनी दिमागी शांति खराब न करें। लाइफ में जो मुश्किलें आती हैं वे इंसान को मजबूत बनाती हैं, इसलिए अपनी उन छोटी-छोटी जीतों की खुशी मनाएं जो कड़ी मेहनत से मिली हैं। अगर कोई अपनी लाइफ में अच्छा कर रहा है, तो उससे जलने के बजाय लोग यह सीखने की कोशिश करें कि वे अपनी फील्ड में और बेहतर कैसे बन सकते हैं।