लाइफस्टाइल

आंवला से घर पर बनाएं ये ड्रिंक, पेट रहेगा साफ और चेहरा खिला खिला… और भी कई फायदे

Amla Kanji Recipe: आंवला की कांजी एक नेचुरल, अफॉर्डेबल और बेहद असरदार ड्रिंक है जो आपकी गट हेल्थ और डाइजेशन को बेहतर बना सकती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए, आंवला कांजी को घर पर बनाने की रेसिपी जानते हैं।

2 min read
Dec 18, 2025
आंवला कांजी रेसिपी | फोटो स्रोत: AI Gemini

Amla Kanji Recipe: सर्दियों के मौसम में अच्छे आंवलों की भरमार होती है। आंवला आपकी सेहत के लिए एक वरदान से कम भी नहीं है। आंवला में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है और इसके कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला की कांजी पेट की समस्याओं, खासकर गट हेल्थ और डाइजेशन के लिए कितनी फायदेमंद होती है? अगर आप अपच, कब्ज, गैस या पेट फूलने जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आंवला की कांजी आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकती है। आइए जानते हैं आंवला की कांजी बनाने की आसान रेसिपी और इसके कमाल के फायदे।

ये भी पढ़ें

Amla Juice For Kidney: किडनी को अंदर से साफ करने में मदद कर सकता है आंवले का जूस

Amla Kanji | आंवला की कांजी क्या है?

आंवला की कांजी एक पारंपरिक भारतीय फर्मेंटेड ड्रिंक है जो आंवले, पानी, काले नमक और कुछ मसालों से बनाई जाती है। साइंस डायरेक्ट की रिपोर्ट के हिसाब से ये प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है। फर्मेंटेशन (Fermentation) की प्रक्रिया के दौरान इसमें गुड बैक्टीरिया डेवलप होते हैं जो डाइजेशन (Digestive System) को मजबूत बनाते हैं।

आंवला की कांजी की रेसिपी के लिए सामग्री

आंवला की कांजी बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरुरत होगी। आप इस लिस्ट को देखकर कांजी के लिए पहले सामग्री एकत्र कर लें-

  • 500 ग्राम ताजा आंवला
  • 1.5 लीटर पानी
  • 2 बड़े चम्मच काला नमक
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों के दाने कूटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर

कांजी बनाने का तरीका | Amla Kanji kaise Banaye

सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धो लें और इसके बीज को निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक साफ कांच के जार में कटे हुए आंवले डाल दें। अब इसमें काला नमक, सरसों के दाने, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें।

इसके ऊपर से पानी डाल दें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। जार को किसी सूती कपड़े से ढक दें, इसे एयरटाइट बंद न करें, क्योंकि फर्मेंटेशन ( Fermentation ) के लिए हवा की जरुरत होती है। इस जार को धूप में रख दें। रोजाना एक बार इसे हिलाते रहें। 3 से 4 दिन बाद आपकी आंवला की कांजी तैयार हो जाएगी। आप इसे छानकर पी सकते हैं। अगर मौसम गर्म है तो कांजी जल्दी बन जाती है, ठंड में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

ये हैं आंवला की कांजी के फायदे

  • गट हेल्थ में सुधार होता है।
  • डाइजेशन को बेहतर बनाए रखता है।
  • कब्ज से राहत मिलती है।
  • गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है।
  • इसे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

डिस्क्लेमर- कांजी की रेसिपी आप एक्सपर्ट से पूछकर बनाएं तो बेहतर रहेगा। साथ ही अगर आपको पेट की कोई समस्या है तो डॉक्टरी सलाह के बिना इसका सेवन करने से बचें।

ये भी पढ़ें

Amla Khane Ke Nuksan: सर्दियों का सुपरफूड आंवला के फायदे कई, लेकिन लिमिट पार हुई तो परेशानी तय

Also Read
View All

अगली खबर