लाइफस्टाइल

Anti Cancer Drinks : कैंसर से बचाव के लिए क्या पीना चाहिए? कैंसर विशेषज्ञ ने गिनाए 1,2,3, 4 नाम

Anti Cancer Drinks : इंडियन कैंसर सोसायटी (ICS) का अनुमान है कि 2045 तक भारत में कैंसर के मामले 2.5 मिलियन तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में खुद का बचाव करना जरूी है। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. रेखा आर्या (Dr Rekha Arya, MBBS MD, Cancer specialist) ने कुछ कैंसर को रोकने वाले ड्रिंक्स की लिस्ट शेयर की है।

2 min read
Apr 11, 2026
कैंसर से बचाने वाले ड्रिंक्स बताती डॉक्टर | Photo - Dr Rekha Arya/Instagram

Anti Cancer Drinks : इंडियन कैंसर सोसायटी (ICS) का अनुमान है कि 2045 तक भारत में कैंसर के मामले 2.5 मिलियन तक पहुंच सकते हैं। ये आंकड़ा वााकई नींद उड़ाने वाला है। ऐसे में कैंसर से बचाव करना जरूरी है। इसके लिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. रेखा आर्या (Dr Rekha Arya, MBBS MD, Cancer specialist) ने कुछ कैंसर को रोकने वाले ड्रिंक्स की लिस्ट शेयर की है। इनको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Oral Cancer : फेमस एक्टर को कैंसर, बताया- जीभ में गांठ को अनदेखा करना पड़ा भारी… और मेरा कैंसर स्टेज 4 तक पहुंचा

Video : एंटी कैंसर ड्रिंक्स के नाम

डॉ. आर्या ने वीडियो में बताया है कि इस पेय पदार्थ को पीने से कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है। ये ड्रिंक्स कैंसर के मरीज और स्वस्थ व्यक्ति दोनों ही पी सकते हैं। नीचे हम एक-एक कर उन चारों ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे-

Cancer Drinks FAQs : कैंसर से संबंधित सवाल और जवाब

  • सबसे अच्छा कैंसर रोधी पेय कौन सा है?
  • अगर मुझे कैंसर है तो मैं क्या पी सकता हूं?
  • कैंसर से बचाव के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

गूगल पर पूछे जा रहे उपरोक्त सवालों के जवाब आपको नीचे मिल जाएंगे।

ग्रीन टी (Green Tea) कैंसर से बचाने में मददगार

ग्रीन टी में Catechins (EGCG) भरपूर मात्रा में होते हैं। शोध बताते हैं कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं। यह कैंसर के बढ़ने के जोखिम को कम करने में मददगार हैं।

कैंसर से बचाता है नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी सिर्फ डिहायड्रेशन से नहीं बचाता, बल्कि कैंसर को रोकने में भी कारगर माना जाता है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रॉलाइट्स (Electrolytes) होते हैं। इसके बेहतर हाइड्रेशन से कीमोथेरेपी और रेडिएशन को सहने की क्षमता बढ़ती है। ये रिकवरी में मदद करता है।

कैंसर से बचने के लिए पिएं हल्दी वाला दूध (Golden Milk)

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होता है। लैब अध्ययनों में इसमें कैंसर-रोधी गुण देखे गए हैं। यह इलाज के कारण होने वाली अंदरूनी सूजन (inflammation) को कम करने में मदद करता है।

ग्रीन स्मूदी (Green Smoothie) पिएं और कैंसर दूर रखें

ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का खजाना है। कैंसर इलाज के दौरान वजन मेंटेन रखने और शारीरिक ताकत बनाए रखने में मदद करती है।

कैंसर मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

कोई भी डाइट बदलाव करने से पहले अपने ऑन्कोलॉजिस्ट (Oncologist) या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें। अगर आप सामान्य रूप से सेवन करना चाहते हैं तो भी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Eye Cancer in Children : यूपी-बिहार के 20 बच्चों के आंखों में कैंसर, निकालनी पड़ रही आंखें, कैंसर सर्जन से समझिए लक्षण
Published on:
11 Apr 2026 04:07 pm
Also Read
View All