लाइफस्टाइल

Virat Kohli Property: अलीबाग में फिर किया निवेश, विराट कोहली–अनुष्का शर्मा ने 37 करोड़ में खरीदी 5 एकड़ जमीन

Virat Kohli Property: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अलीबाग में अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यहां करीब 5 एकड़ जमीन में फैले एक नए प्लॉट में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है।

2 min read
Jan 16, 2026
Virat Kohli Anushka Sharma Property|फोटो सोर्स- Chatgpt

Virat Kohli Property: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने अलीबाग वाले लग्जरी ठिकाने का दायरा बढ़ा लिया है। स्टार कपल ने यहां करीब 5 एकड़ जमीन में फैले एक नए प्लॉट में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। यह उनकी अलीबाग में दूसरी बड़ी प्रॉपर्टी डील बताई जा रही है, जो शांति, प्रकृति और प्राइवेसी से भरे लाइफस्टाइल की ओर उनके झुकाव को दर्शाती है। इससे पहले भी विराट–अनुष्का का अलीबाग एस्टेट अपनी शोभा और सुकूनभरे माहौल को लेकर चर्चा में रहा है।

ये भी पढ़ें

ICC ने बड़ी गलती सुधारी, विराट कोहली की नंबर-1 रैंकिंग में हुआ बदलाव; अब सिर्फ विव रिचर्ड्स और ब्रायन लारा उनसे आगे

विराट-अनुष्का ने अलीबाग में खरीदा करोड़ों का प्लॉट

जानकारी के मुताबिक, इस चर्चित कपल ने रायगढ़ जिले के जिराड गांव में समुद्र के पास करीब 5 एकड़ (लगभग 21,000 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 37 करोड़ रुपये बताई जा रही है।रियल एस्टेट डेटा फर्म CRE Matrix के अनुसार, इस डील का रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी को किया गया, जिसमें करीब 2.27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी शामिल है। यह जमीन पहले से मौजूद उनकी अलीबाग संपत्ति से सटी हुई बताई जा रही है।

पहले से है आलीशान फार्महाउस

विराट और अनुष्का ने इससे पहले साल 2022 में अलीबाग( Alibaug Property)में ही करीब 19 करोड़ रुपये में ज़मीन खरीदी थी, जिस पर अब एक शानदार फार्महाउस बना हुआ है। करीब 10,000 स्क्वायर फीट में फैला यह घर आधुनिक डिजाइन और नेचुरल एलिमेंट्स का खूबसूरत मेल है। मौजूदा समय में इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।इस लक्जरी फार्महाउस में टेम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल, जैकूजी, हरे-भरे गार्डन, अल-फ्रेस्को डाइनिंग एरिया और पूरी तरह ऑटोमेटेड लाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। सुकून और प्राइवेसी के लिहाज़ से यह जगह कपल की पसंद को बखूबी दर्शाती है।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक

अलीबाग के अलावा विराट और अनुष्का के पास मुंबई, गुरुग्राम और अन्य शहरों में भी महंगी प्रॉपर्टीज और निवेश हैं। कुल मिलाकर, उनकी संपत्ति का मूल्य कई सौ करोड़ रुपये में आंका जाता है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर और प्रभावशाली सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल करता है।

विराट–अनुष्का की कुल नेट वर्थ (Virat Kohli And Anushka Sharma Net worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की संयुक्त नेट वर्थ 1300 करोड़ रुपये (करीब 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर और प्रभावशाली सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल करती है। क्रिकेट, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस वेंचर्स के जरिये उनकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है, और यही वजह है कि उनका लाइफस्टाइल और निवेश हमेशा चर्चा में रहता है।

ये भी पढ़ें

ICC Ranking: 1736 दिन बाद फिर नंबर 1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, रोहित शर्मा को हुआ भारी नुकसान

Updated on:
19 Jan 2026 09:25 am
Published on:
16 Jan 2026 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर