लाइफस्टाइल

Badshah Net Worth: 12 करोड़ का घर और 22 लाख के जूते! शादी की खबरों के बीच देखें बादशाह की ‘रॉयल’ लाइफ, जानें कितनी है नेटवर्थ

Badshah Net Worth: रैपर बादशाह की लग्जरी लाइफ के खुले राज। करोड़ों का बंगला, करोड़ों की घड़ियां और 500 जूतों का कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें। जानिए कितनी है बादशाह की नेटवर्थ।
2 min read
Mar 24, 2026
Badshah net worth
celebrity luxury lifestyle (source: instagram)

Badshah Net Worth: मशहूर रैपर बादशाह आजकल अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गानों पर सबको नचाने वाले बादशाह असल जिंदगी में कितनी आलीशान लाइफ जीते हैं? करोड़ों का बंगला हो, महंगी कारें हों या फिर जूतों का जबरदस्त शौक, बादशाह की यह लाइफस्टाइल बड़े-बड़े हीरो को मात देती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं बादशाह की नेटवर्थ के बारे में।

एक शो के लेते हैं करोड़ों रुपये (Badshah Net Worth

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। आज उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि हर पार्टी उनके गानों के बिना अधूरी है। बादशाह एक लाइव शो या इवेंट में जाने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। कोईमोई के अनुसार, अगर उनकी कुल कमाई यानी नेटवर्थ की बात करें, तो वह लगभग 124 करोड़ रुपये है। उनकी ये कमाई सिर्फ गानों से ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े विज्ञापनों और प्रॉपर्टी के किराए से भी होती है।

देश-विदेश में हैं बंगले

बादशाह को लग्जरी घरों का बहुत शौक है। दिल्ली और चंडीगढ़ में उनके पास करीब 12 करोड़ रुपये के शानदार बंगले हैं। इसके अलावा, मुंबई जैसे महंगे शहर में भी उनका 12 करोड़ का अपना घर है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि लंदन और दुबई जैसे बड़े शहरों में भी बादशाह ने करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी हुई है।

इतने करोड़ की तो सिर्फ घड़ियां हैं

बादशाह को महंगी घड़ियों का इतना शौक है कि उनके कलेक्शन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास रोलेक्स ब्रांड की ऐसी घड़ी भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इतना ही नहीं, उन्हें जूतों का भी बहुत शौक है। उनके पास 500 से ज्यादा जूतों की जोड़ी है। उनके पास एक जोड़ी जूता ऐसा भी है, जिसकी कीमत 22 लाख रुपये है।

महंगी कारों का शौक

बादशाह के पास एक से बढ़कर एक कारें हैं। उनके गैरेज में 6.4 करोड़ की रोल्स रॉयस, 3 करोड़ की लेम्बोर्गिनी और मर्सिडीज जैसी करीब 8 लग्जरी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बादशाह का कहना है कि वे वही चीजें बनाते और खरीदते हैं जो उन्हें खुद पसंद होती हैं। वे चाहते हैं कि उनके फैंस भी उनकी तरह ही स्टाइल में रहें और वैसी ही लाइफ जिएं।

Updated on:
24 Mar 2026 07:01 pm
Published on:
24 Mar 2026 07:01 pm