24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eggs Benefits for Health: हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताया अंडे का असली सच, 14 दिनों तक रोज खाएं 1 अंडा, फिर शरीर में जो बदलाव होगा..

Eggs Benefits for Health: पेट रोग विशेषज्ञ ने अपने सोशल मीडिया पर अंडे खाने के फायदे बताए हैं। जानिए कैसे 14 दिनों तक लगातार अंडा खाने से आपके दिमाग, आंखों और बालों की सेहत में सुधार हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 24, 2026

Benefits of Eating Eggs Daily

4 Days Egg Challenge Results (फोटो सोर्स : Freepik)

Eggs Benefits for Health: इंटरनेट पर सेहत को लेकर बहुत सी बातें होती हैं। हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से पढ़े डॉ. सौरभ सेठी (Gastroenterologist) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अंडे की ताकत के बारे में बताया है। डॉ. सेठी के अनुसार, अंडे से सिर्फ प्रोटीन ही नहीं मिलता, बल्कि यह आपके शरीर के लिए एक सुपरफूड भी है। अगर आप लगातार 14 दिनों तक इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसके नतीजे आपको हैरान कर देंगे।

दिमाग के लिए पावर बूस्टर है अंडा

डॉ. सौरभ सेठी ने अपने वीडियो में समझाया कि अंडे में कोलीन(Choline) होता है। यह तत्व हमारे दिमाग में एसिटाइलकोलीन बनाने में मदद करता है। यह हमारे दिमाग के सिग्नल को तेज करता है, जिससे आपकी याददाश्त बेहतर होती है और आप चीजों पर ज्यादा अच्छे से फोकस कर पाते हैं। डॉ. सेठी ने बताया कि 14 दिन तक अंडे खाने से आप खुद को दिमागी रूप से ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे।

अंडे है कोलेस्ट्रॉल के लिए बेस्ट

डॉ. ने बताया कि अक्सर लोग डरते हैं कि अंडा खाने से दिल की बीमारी हो जाएगी। लेकिन डॉ. सेठी, जो खुद पेट और पाचन के बड़े डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि अंडे से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है। यह आपके दिल की नसों को साफ रखने में मदद करता है। इसलिए अब अंडे के पीले हिस्से को लेकर डरने की जरूरत नहीं है, यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद ही है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आजकल हम दिन भर स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। डॉ. सेठी के अनुसार, अंडे के पिले हिस्से में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व हमारी आंखों को मोबाइल की खतरनाक नीली रोशनी से बचाते हैं। 14 दिनों तक अंडा खाने से आंखों की थकान कम होती है और लंबी उम्र तक आपकी नजर तेज बनी रहती है।

बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद

अंडे में सल्फर अमीनो एसिड होता है, यह शरीर में केराटिन बनाने में मदद करता है। केराटिन वही प्रोटीन है जिससे हमारे बाल, त्वचा और नाखून बने होते हैं। डॉ. सेठी के इस नुस्खे को अपनाने से आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है, स्किन ग्लो करेगी और नाखूनों में चमक आ सकती है।

शाकाहारी लोगों के लिए

डॉ. सेठी ने उन लोगों का भी ख्याल रखा है जो अंडे नहीं खाते। उन्होंने बताया कि अगर आप शाकाहारी हैं, तो सोया से बनी चीजें जैसे टोफू, टेम्पेह और एडामे फलियां आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। प्रोटीन और पोषण के मामले में ये चीजें अंडे के काफी करीब हैं, इसलिए शाकाहारी लोग भी अपनी सेहत आसानी से बना सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।