
Balcony Renovation Ideas: मानसून आने से पहले लोग घर की रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम पूरा कर लेते हैं ताकि बारिश में सीलन जैसी समस्याओं से बचा जा सके। अगर आप भी इस बार अपनी बालकनी को कोजी और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो सौम्या टंडन, पारुल गुलाटी, जैकी भगनानी और नील नितिन मुकेश जैसे सेलिब्रिटीज के Balcony Designs से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें बारिश के दिनों में रिमझिम बूंदों को बालकनी में बैठकर देखने के साथ ही आसपास हरे-भरे पौधे और अपनों के साथ वक्त बिताने के लिए एक कोजी कॉर्नर चाहिए, तो 'भाभीजी घर पर हैं' में 'अनीता विभूति नारायण मिश्रा' यानी गोरी मेम के किरदार के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन की बालकनी से आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं। एक्ट्रेस की छोटी सी बालकनी हरे-भरे फूल-पौधों से भरी होने के साथ ही फैमिली के साथ समय बिताने के लिए बेस्ट है।
अगर आप पार्टी करने वाले लोगों में शामिल हैं या आपको झरने, गाने और बार पसंद हैं, तो फेमस एक्ट्रेस और आंत्रप्रेन्योर पारुल गुलाटी का बालकनी डिजाइन आपके लिए है। एक्ट्रेस की बालकनी रूफ-टॉप बार, इन-बिल्ट म्यूजिक सिस्टम और झरने वाले पार्क व्यू के साथ बेहद खूबसूरत है। ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी बनवाने के लिए अच्छा-खासा पैसा खर्च करने वाले हैं, तो एक्ट्रेस की बालकनी से आइडिया ले सकते हैं।
फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के बेटे, एक्टर और उद्यमी जैकी भगनानी की बालकनी बेस्ट है। एक्टर ने अपने घर की एक ओपन बालकनी वाली जगह पर पूल बनवाने के साथ ही बैठने के लिए सोफे रखे हैं। इस जगह का इस्तेमाल एक्वा एक्सरसाइज (Aqua exercise) करने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं या घर में कोई स्विमिंग पसंद करता है और आपकी बालकनी में काफी ज्यादा जगह है, तो आप जैकी भगनानी के पूल एरिया बालकनी लुक से आइडिया ले सकते हैं।
अगर आपके घर में बालकनी के लिए जगह नहीं है, लेकिन आपके घर के बगल से सड़क जाती है या खुली जगह है, तो एक्टर नील नितिन मुकेश के कमरे का बालकनी डिजाइन आइडिया आपके लिए है। एक्टर ने कमरे के अंदर की ही एक दीवार को बालकनी लुक में बनवाया है। इससे कमरे की लंबाई कम न होने के साथ ही बालकनी का आनंद भी मिलता है। ऐसे में छोटे घर के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।