
जैकी भगनानी मुसीबत में फंसे
Jackky Bhagnani Company Pooja Entertainment: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी बड़ी मुसीबत में फंस गए है। एक्टर ही 21 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही जैकी पर परेशानी आ गई है। जिसे सुनकर उनके फैंस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
जैकी भगनानी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है। यह पोस्ट रुचिता कांबले नाम की एक क्रू मेंबर ने की है। उन्होंने जैकी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ आरोप लगाया है। रुचिता कांबले ने बताया, "मेरी टीम को उनकी मेहनत की कमाई यानी उनका पैसा नहीं दिया गया है। मैं कभी इस तरह के पोस्ट शेयर नहीं करती, लेकिन मैं मजबूर हूं जिस क्रू के साथ मैंने काम किया, उसे अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए दिन-रात संघर्ष करते देख रही हूं। हमें पूजा एंटरटेनमेंट की तरफ से काफी लंबे समय तक नॉन प्रोफेशनल और अनैतिक व्यवहार सहना पड़ा है।"
रुचिता कांबले ने आगे कहा, "अपना ही पैसा लेने के लिए हमें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के पास भेजा जाता था। हमसे वादा किया गया था कि फिल्म पूरी होने के 45 से 60 वर्किंग डे में सारा पैसा दे दिया जाएगा, पर ऐसा हुआ नहीं। इस हद तक टीम का शोषण करना ठीक नहीं है। मेरी विनती है जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी से की वह जल्द सारा पैसा वापस करें और मैं दूसरों से आग्रह करने चाहती हूं कि वे लोग जैकी और उनके पिता वाशु भगनानी के स्वामित्व वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ काम न करें।"
Updated on:
22 Jun 2024 02:14 pm
Published on:
22 Jun 2024 02:04 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
