लाइफस्टाइल

Utensils Cleaning Hacks: घिसकर बर्तन धोने के बाद भी नहीं चमकते, तो यहां बताए गए टिप्स अपनाकर करें सफाई

Bartan Saaf Karne Ka Tarika: बर्तन धोने के बाद भी उनमें पड़ने वाले दाग धब्बों से अगर आप परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा कि इन्हें कैसे साफ करें, जिससे ये चमकदार दिखें, तो आप यहां बताए गए टिप्स अपनाकर इन्हें साफ कर सकते हैं।
2 min read
Jul 18, 2026
Bartan Chamkane Ka Gharelu Upay, Utensils Cleaning Tips
Utensils Cleaning Tips(representative image) image credit gemini

Steel Utensils Cleaning Tips: स्टील के बर्तनों में खाना बनाने के कुछ समय बाद पीले, नीले या भूरे निशान दिखाई देने लगते हैं। वहीं, थाली, गिलास और प्लेट जैसे रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों की चमक भी धीरे धीरे कम होने लगती है। इसके चलते लोग पुराने बर्तनों को बदलकर नए बर्तन खरीद लेते हैं या बाजार से महंगे क्लीनर खरीदकर सफाई करते हैं। लेकिन घर में मौजूद कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल करके भी आप इन्हें साफ और चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं बर्तनों को साफ और चमकदार बनाने के कुछ आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने बर्तनों की सफाई करने के साथ ही उन्हें लंबे समय तक चमकदार रख सकते हैं।

स्टील बर्तन से हीट टिंट हटाने के आसान उपाय

अगर स्टील की कढ़ाई या पैन में गैस या हीटर पर खाना पकाते समय ज्यादा गर्म होने के कारण नीले, पीले या भूरे रंग के निशान आ गए हैं, तो इन्हें हटाने के लिए सबसे पहले बर्तन में पानी भरकर उबाल लें। पानी उबलने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें करीब दो चम्मच सिरका डालें। अब बर्तन को हल्का सा घुमाएं, ताकि सिरके वाला पानी सभी हिस्सों तक पहुंच जाए। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तब डिशवॉश लिक्विड या साबुन को स्क्रबर पर लगाकर बर्तन को साफ करें और पानी से धो लें। आखिर में पेपर टॉवल या सूखे कपड़े से बर्तन को पूरी तरह सुखा दें। इससे हीट टिंट के निशान काफी हद तक कम हो सकते ह

जिद्दी दाग हटाने के लिए करें ये उपाय

अगर बर्तन पर हीट टिंट के अलावा जले हुए दाग या जिद्दी निशान हैं, तो बेकिंग पाउडर में थोड़ा सा सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिला दें। अब इस मिश्रण को दाग वाले हिस्से पर लगाएं और स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें। इससे जमी हुई गंदगी और कालापन हटाने में मदद मिल सकती है।

घर पर बनाएं DIY डिश वॉशिंग पाउडर

बाजार से डिशवॉशिंग लिक्विड या साबुन खरीदने के बजाय आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप गेहूं के आटे में आधा कप नमक, एक कप सर्फ, दो से चार बड़े चम्मच साइट्रिक एसिड और डेढ़ से दो चम्मच मीठा सोडा मिलाएं।

इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और एक जार में स्टोर करके रख लें। जब भी बर्तन साफ करना हो, तो थोड़ा सा पाउडर लें और उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद स्क्रबर या स्पंज की मदद से बर्तन साफ करें और पानी से धो लें।

बर्तनों की चमक बनाए रखने के लिए करें ये काम

बर्तनों की चमक लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सफाई के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाकर रखें। इसके साथ ही जो बर्तन रोजाना इस्तेमाल में नहीं आते हैं, उन्हें साफ करके किसी ऐसी जगह रखें जहां नमी और ज्यादा हवा का असर न हो। इससे उन पर जल्दी कालापन या दाग नहीं पड़ते और उनकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी।

Updated on:
18 Jul 2026 01:31 pm
Published on:
18 Jul 2026 01:31 pm