16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kadai Cleaning Hack: बिना रगड़े और घिसे लोहे की जली कड़ाही कैसे साफ करें, स्ट्रीट फूड बेचने वाले ने बताया आसान तरीका

How To Clean Burnt Iron Kadai: अगर लोहे की कड़ाही के नीचे जली हुई मोटी परत जम गई है, तो आप यहां बताए गए तरीके से बिना रगड़े और बिना ज्यादा घिसे इसे साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान तरीका।
2 min read
Google source verification
Iron Kadai Cleaning Hack, How To Remove Burnt Stains From Iron Kadai

कड़ाही Cleaning Hack\ image credit youtube/@KarkeeskitchenKK and chatgpt

Clean Burnt Iron Kadai Without Scrubbing: अगर आपके घर में लोहे की कड़ाही है, जिसमें सब्जी बनाते समय या पूरी जैसी चीजें तलने के बाद नीचे तेल की जली हुई मोटी परत जम गई है और आप इसे साफ करने में लगने वाली मेहनत के कारण नई कड़ाही लेने का सोच रहे हैं, तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है। यहां बताए गए आसान तरीके से आप बिना ज्यादा रगड़े और घिसे कड़ाही को साफ कर सकते हैं। आइए, स्ट्रीट फूड विक्रेता से जानते हैं कि लोहे की कड़ाही को बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से कैसे साफ किया जा सकता है।

बिना रगड़े जली हुई कड़ाही साफ करने का तरीका

कड़ाही को उल्टा गैस पर रखें

बिना रगड़े और घिसे कड़ाही साफ करने के लिए सबसे पहले कड़ाही को उल्टा करके गैस पर रख दें। ऐसा करने से कड़ाही का जला हुआ हिस्सा ऊपर की तरफ आ जाएगा। अब गैस चालू करें और कड़ाही को कुछ देर तक गर्म होने दें। गर्म होने पर जमी हुई गंदगी धीरे-धीरे जलने लगेगी और उसमें से धुआं निकलने लगेगा।

जले हुए हिस्से को करें साफ

कड़ाही के गर्म होने के बाद जली हुई परत जलने लगेगी और धीरे-धीरे ढीली होकर अपने आप गिरने लगेगी। अगर कहीं पर कोई हिस्सा जमा रह जाए, तो उसे किसी नुकीली चीज की मदद से हल्के हाथों से हटाकर साफ कर लें।

कड़ाही को ठंडा करें

कड़ाही पर जमी गंदगी साफ होने के बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही को पूरी तरह ठंडा होने दें। कड़ाही ठंडी होने के बाद इसे सामान्य तरीके से बर्तन साफ करने वाले लिक्विड और स्क्रबर की मदद से धो लें। ऐसा करने पर पहले की तुलना में कड़ाही आसानी से साफ हो सकती है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप कड़ाही साफ करने का यह तरीका किचन में अपना रही हैं, तो ध्यान रखें कि गैस चूल्हे के नीचे कोई भी जलने वाली चीज न बिछी हो। इसके साथ ही अगर आपका गैस चूल्हा कांच का है, तो उस पर यह तरीका न अपनाएं, क्योंकि ज्यादा गर्मी के कारण कांच टूट सकता है। इसके अलावा बहुत बंद किचन में भी यह तरीका न अपनाएं। इसे करते समय किचन की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें, ताकि धुआं आसानी से बाहर निकल सके। साथ ही जमी गंदगी साफ होने के तुरंत बाद कड़ाही को पानी से न धोएं।