
Red Lehenga Makeup: आजकल शादी में कई दुल्हनें पेस्टल रंग के लहंगे पहन रही हैं, लेकिन रेड लहंगे का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। ज्यादातर ब्राइड्स आज भी रेड लहंगा पहनना ही पसंद करती हैं। रेड जैसे गहरे रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी भी होती है, इसलिए अगर मेकअप लुक सही न हो, तो पूरा ब्राइडल लुक अधूरा या ओवर सा लग सकता है। ऐसे में अगर आपकी शादी जल्द होने वाली है और आप अपने लिए सही मेकअप लुक ढूंढ रही हैं, तो यहां दिए गए मेकअप आइडियाज और टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
लाल एक बहुत स्ट्रॉन्ग रंग है। वहीं ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ गोल्ड या कुंदन की भारी ज्वेलरी, दुपट्टा और कढ़ाई भी होती है। ऐसे में अगर मेकअप भी बहुत हैवी हो जाए, तो पूरा लुक भारी लग सकता है। इसीलिए ब्राइड टू बी के लिए लहंगे और फेस के अनुसार सही मेकअप लुक चुनना जरूरी हो जाता है।
क्लासिक रेड लिप्स और विंग्ड लाइनर ट्रेडिशनल रेड लहंगे का सबसे ज्यादा पसंदीदा कॉम्बिनेशन माना जाता है। इसमें आंखों पर हल्का न्यूट्रल शिमर और साफ विंग्ड लाइनर लगाया जाता है, और लिप्स पर रेड लिपस्टिक। अगर आपका लहंगा ब्राइट रेड है, तो आप इस तरह का मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।
मेकअप के ट्रेंड्स समय के साथ बदलते रहते हैं। ऐसे में अगर आप ज्यादा डार्क और हैवी लुक नहीं चाहती हैं, तो स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिप्स ट्राई कर सकती हैं। जिन्हें आंखों पर ड्रामा पसंद है पर बोल्ड लिपस्टिक नहीं, उनके लिए ये अच्छा ऑप्शन है।
अगर आप न ज्यादा हैवी चाहती हैं और न बहुत सिंपल, तो आंखों पर सॉफ्ट गोल्ड शिमर, पतला लाइनर और होंठों पर वार्म रेड या रोज-रेड लुक कर सकती है।
ब्राइडल मेकअप के इस लुक में आंखें, गाल और होंठ, तीनों में एक ही कलर फैमिली के अलग-अलग शेड्स इस्तेमाल होते हैं, जैसे रस्टी ब्राउन, बरगंडी या रेड। ये लुक मैचिंग और क्लास वाला लगता है। बस ध्यान रखें कि शेड्स आपके अंडरटोन के हिसाब से हों।
अगर आप हल्का और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो आपके लिए हल्का बेस, हाइलाइटर, न्यूट्रल आई मेकअप और ग्लॉसी रेड लिप्स अच्छा है।
अगर आपको रेड से अलग थोड़ा वार्म लुक चाहिए, तो ब्राउन-ब्रॉन्ज आई शेड्स और रस्ट कलर की लिपस्टिक अच्छी लग सकती है। गोल्ड ज्वेलरी के साथ ऐसा मेकअप अच्छा लगता है।
शादी के दिन मेकअप लुक आप पर अच्छा लगेगा या नहीं, इसकी टेंशन से बचने के लिए ट्रायल मेकअप जरूर करें। इससे आपको ये बातें पता चल जाएंगी-