लाइफस्टाइल

Temporary Hair Color Ideas: बिना ब्लीच और परमानेंट हेयर कलर के बालों को कैसे रंगे? ट्राई करें ये 4 आसान ट्रिक्स

Bina Chemical Hair Color Kaise Karein: अगर आप फैशन के लिए या किसी अन्य वजह से अपने बालों को बिना परमानेंट हेयर कलर के रंगना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 4 आसान ट्रिक्स को आजमा सकते हैं।
2 min read
Jun 28, 2026
Hair Color Without Chemicals, Balon Ko Color Karne Ke Aasan Tarike
Temporary Hair Highlights करने के ट्रिक्स| image credit instagram-shhreeeya and pooja_bera

Temporary Hair Color Ideas: अगर आप अपने बालों को नया लुक देना चाहते हैं, लेकिन केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो कुछ आसान हैक्स और टेम्पररी हेयर कलर की मदद से अपने बालों को नया लुक दे सकते हैं। इन तरीकों की खास बात यह है कि जब मन हो, तब आप आसानी से रंग बदल भी सकते हैं। आइए जानते हैं बालों को बिना परमानेंट हेयर कलर के रंगने के 4 आसान तरीके।

कंसीलर और आईशैडो की मदद से करें हेयर कलर

अगर आप बालों में हल्का और टेम्पररी कलर करना चाहते हैं, तो कंसीलर और आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जिस हिस्से के बालों को रंगना चाहते हैं, वहां थोड़ा सा कंसीलर लगाएं। इसके बाद अपनी पसंद के रंग का आईशैडो उस पर अच्छी तरह लगा दें। कंसीलर की वजह से आईशैडो बालों पर आसानी से चिपकने के साथ ही रंग भी खिल कर आता है। इससे बालों में रंगीन हाइलाइट्स नजर आने लगती हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो बिना ज्यादा मेहनत के बालों में नया लुक चाहते हैं।

टेम्पररी हेयर कलरिंग कॉम्ब का करें इस्तेमाल

आजकल बाजार में कंघी जैसी शेप वाली रंग-बिरंगी टेम्पररी हेयर कलरिंग कॉम्ब आसानी से मिल जाती हैं। इनका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान होता है। हिस्से के बालों को हाइलाइट करना चाहते हैं, उस हिस्से को अलग कर लें। इसके बाद जिस तरह आप सामान्य कंघी करते हैं, उसी तरह इस कलरिंग कॉम्ब को बालों पर चलाएं। कुछ ही मिनटों में बालों पर रंग दिखाई देने लगेगा। 

सफेद बालों को छुपाने के लिए करें काजल का इस्तेमाल

अगर आपके कुछ बाल सफेद हो गए हैं और आप उन्हें तुरंत छुपाना चाहते हैं, तो स्मज प्रूफ काजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए काजल को हल्के हाथों से सफेद बालों पर लगाएं और सूखने दें।

टेम्पररी हेयर कलर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप घरेलू जुगाड़ नहीं अपनाना चाहते, तो बाजार में मिलने वाले टेम्पररी हेयर कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल कई तरह के टेम्पररी हेयर कलर आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें बालों पर लगाना काफी आसान होता है। बस अपनी पसंद का रंग चुनें और निर्देशों के अनुसार बालों पर लगाएं। इससे आप बिना ब्लीच के परमानेंट कलर करवाए बालों को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

Published on:
28 Jun 2026 12:32 pm