
Celebrity Style Summer Fashion: जून की तेज गर्मी में अगर आप ऐसे आउटफिट्स तलाश रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये येलो लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं। बटर येलो, लेमन येलो और पेस्टल शेड्स इस समर सीजन काफी ट्रेंड में हैं। कृति सेनन से लेकर आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर तक, कई बॉलीवुड डीवाज ने येलो आउटफिट्स को बेहद एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया है, जिनसे आइडिया लेकर आप अपनी समर वॉर्डरोब अपडेट कर सकती हैं।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि पीले रंग के कपड़ों को किसी दूसरे रंग के साथ पेयर करके पहनने पर ही वे अच्छे लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एक्ट्रेस कृति सेनन का यह कंप्लीट येलो लुक ऑफिस या डे आउटिंग के लिए परफेक्ट है। येलो फुल पैंट के साथ कॉलर क्रॉप पोलो टी-शर्ट का यह लुक गर्मी में स्टाइलिश दिखने के साथ ही धूप से बचने के लिए भी सही है।
अगर आप जल्द ही किसी फंक्शन में जाने के लिए साड़ी खरीदने की सोच रही हैं तो आप अभिनेत्री आलिया भट्ट के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर शॉपिंग कर सकती हैं। पीले रंग की प्लेन साड़ी पर हल्के हरे और मरून रंग का वर्क साड़ी को बिना ज्यादा हैवी बनाए स्टाइलिश और फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता है। ऐसे में आप चाहें तो एक्ट्रेस के जैसे स्लीवलेस या अपनी पसंद के ब्लाउज डिजाइन के साथ इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती हैं।
गर्मी में शॉर्ट ड्रेस पहनना आरामदायक होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी दिखता है और ये कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जातीं। ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई ड्रेस खरीदने का सोच रही हैं, तो जान्हवी की इस ड्रेस से मिलती-जुलती पीले रंग की ड्रेस खरीद सकती हैं।
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन समझ में नहीं आता कि ऑफिस के लिए कैसे तैयार हों, तो इस समर सीजन आप कैटरीना कैफ के इस साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। प्लेन ब्लाउज और छोटे-छोटे गोल्डन डिजाइन के साथ येलो साड़ी ऑफिस में पहनने के लिए सही है। आप इसे एक्ट्रेस के जैसे नेचुरल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इन दिनों मैचिंग स्कर्ट और टॉप काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेंड फॉलो करती हैं या आपको एक ही रंग में कपड़े पहनना पसंद है, तो आप एक्ट्रेस के इस टॉप और स्कर्ट से मिलती-जुलती ड्रेस ले सकती हैं।