लाइफस्टाइल

नवरात्रि के पहले दिन इन खास विशेज और मैसेज के साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बधाई, बरसती रहेगी मां की कृपा!

Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye: अगर आप आज नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अपने अपनों को मंगलकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए विशेज और मैसेज को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

3 min read
Mar 19, 2026
Chaitra Navratri 2026 Wishes Image | Image Credit Gemini

Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन अवसर आज यानी 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो चुका है। आज सुबह से ही चारों ओर भक्ति का माहौल है और हर घर में कलश स्थापना के साथ माता रानी के पहले स्वरूप, मां शैलपुत्री का स्वागत किया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर यह महापर्व 27 मार्च को राम नवमी के भव्य उत्सव के साथ संपन्न होगा। मान्यता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना और व्रत करते हैं, उनके जीवन में सुख-शांति का संचार होता है और माता का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
आज नवरात्रि के इस प्रथम दिवस पर लोग मंदिरों में माथा टेकने के बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी आज अपनों को मंगलकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए विशेज और मैसेज को WhatsApp और Facebook के माध्यम से साझा कर अपने करीबियों के लिए नवरात्रि के इस पहले दिन को और भी सुखद और मंगलमय बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

50+ Hindu Nav Varsh Wishes: नई खुशियों की नई सौगात… अपनों को भेजें हिंदू नववर्ष की ये 50+ विशेज, विक्रम संवत 2083 रहेगा मंगलमय

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज (Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi)

1- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

2- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
जय माता दी!
Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

3- सारी दुनिया है जिनकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल!
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4- मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।
जय माता दी!
Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

5- दीप जलते रहें मन से मन मिलते रहें
दुखों के घेरे जीवन से निकलते रहें
मैया की कृपा हो आप पर इतनी
कि खुशियों के फूल हर राह में खिलते रहें।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6- सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है
सुना है नवरात्रि की पावन बेला आई है
मैया के चरणों में झुक जाए सारा संसार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का यह त्यौहार।
जय माता दी! Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

7- जगत पालनहार है मां, मुक्ति का धाम है मां
हमारी भक्ति का आधार है मां, सबकी रक्षा की अवतार है मां।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

8- मां की ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी जाता है मां के द्वार
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
जय माता दी!
Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

9- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हे-नन्हे कदमों से मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

10- पिंडी रूप में जो मुस्काती है
भक्तों के संकट जो हर ले जाती है
ऐसी है मेरी शेरावाली मां
जो बिन मांगे सब दे जाती है।
जय माता दी!
Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

Chaitra Navratri 2026 Wishes Image | Image Credit Gemini

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए मैसेज (Chaitra Navratri 2026 Messages in Hindi)

11- नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

12- खुशियां हो ओत-प्रोत, घर में जले ज्ञान की ज्योत
दुखों का हो नाश, मन में हो मां का वास।
जय माता दी!
Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

13- कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको और आपके परिवार को अपार।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

14- मां का पर्व आता है, हजारों खुशियां लाता है
इस बार मां आपको वो सब दे, जो आपका दिल चाहता है।
जय माता दी!

15- द्वार खटखटाए मां, खुशियां लाए मां
आपके जीवन से हर गम मिटाए मां।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

16- मां के चरणों में रखें श्रद्धा के फूल
मां करेगी स्वीकार न होगी कोई भूल
भक्ति में शक्ति है, मां में ही मुक्ति है।
जय माता दी!

17- चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
सुख-शांति मिले और समृद्ध हो व्यापार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का पावन त्यौहार।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

18- पग-पग में फूल खिले, खुशी आप सबको इतनी मिले
कभी न हो दुखों का सामना, यही है हमारी नवरात्रि की शुभकामना।
जय माता दी!

19- विनती मेरी सुन लो मां, चरणों में जगह दे दो मां
भटक रहा हूं इस जग में, सही रास्ता दिखा दो मां।
जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

20- नव दीप जले, नव फूल खिले, जीवन को नई दिशा मिले
मां की कृपा से आपके घर में, सदा ही सुखों के कमल खिले।
जय माता दी!
Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye.

ये भी पढ़ें

Hindu Nav Varsh Wishes: आज से शुरू हो गया हिंदू नववर्ष, यहां दिए गए विशेज, मैसेज, फोटो और वॉलपेपर को अपनों को भेजकर या स्टेटस लगाकर करें विश

Updated on:
19 Mar 2026 08:47 am
Published on:
19 Mar 2026 08:39 am
Also Read
View All
Chaitra Navratri Wishes: घर पधारें मां भवानी, अपनों को भेजें ये खास संदेश और स्टेटस के लिए डाउनलोड करें मां दुर्गा के मनमोहक HD वॉलपेपर्स

Gudi Padwa 2026 Wishes: स्टेटस पर लगाना है कुछ हटके? यहां मिलेंगे गुड़ी पड़वा के सबसे यूनिक विशेज और इमेज

Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि आज से शुरु, अपनों को यहां दिए गए हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती विशेज और मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं

Hindu Nav Varsh Wishes: आज से शुरू हो गया हिंदू नववर्ष, यहां दिए गए विशेज, मैसेज, फोटो और वॉलपेपर को अपनों को भेजकर या स्टेटस लगाकर करें विश

50+ Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ‘मां दुर्गा के आशीर्वाद से…….’ जैसे 50 + विशेज और मैसेज अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

अगली खबर