लाइफस्टाइल

Chewing Gum Relieve Stress: सिर्फ टाइमपास नहीं है च्यूइंग गम, रोज चबाने से सेहत को मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

Chewing Gum Relieve Stress: अक्सर लोग च्यूइंग गम को सिर्फ आदत या टाइमपास समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सही तरीके से च्यूइंग गम चबाना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है? कई रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि च्यूइंग गम न सिर्फ दिमाग को रिलैक्स करती है, बल्कि शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है।

2 min read
Jan 23, 2026
China food tester job viral news|फोटो सोर्स – Freepik

Chewing Gum Relieve Stress: अक्सर च्यूइंग गम को सिर्फ टाइमपास की आदत समझा जाता है, लेकिन वैज्ञानिक रिसर्च इसकी सेहत से जुड़ी अहम भूमिका की ओर इशारा करती है। National Institutes of Health (NIH) से जुड़ी कई स्टडीज के अनुसार, च्यूइंग गम चबाने से तनाव के स्तर में कमी आ सकती है और दिमाग की सतर्कता बढ़ सकती है। आइए जानते हैं च्यूइंग गम चबाने के कुछ चौंकाने वाले हेल्थ बेनिफिट्स।

ये भी पढ़ें

Diya Kumari Lifestyle: सुबह की कॉफी से एनर्जी,साड़ियों से पहचान… जानिए दिया कुमारी की फिट और खूबसूरती का राज

तनाव और चिंता को करता है कम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जायटी आम समस्या बन चुकी है। च्यूइंग गम चबाने से दिमाग में तनाव से जुड़ा हार्मोन कोर्टिसोल कम होने लगता है। यह दिमाग को शांत रखने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाता है। कई लोग काम के दौरान या ट्रैफिक में गम चबाकर खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं।

फोकस और याददाश्त में करता है सुधार

अगर आपको किसी काम पर ध्यान लगाने में दिक्कत होती है या बार-बार चीजें भूल जाते हैं, तो च्यूइंग गम आपके काम आ सकती है। इसे चबाने से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे कंसन्ट्रेशन और मेमोरी बेहतर होती है। यही वजह है कि कई स्टूडेंट्स पढ़ाई के समय च्यूइंग गम का इस्तेमाल करते हैं।

दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद

शुगर-फ्री च्यूइंग गम दांतों की सफाई में मदद करती है। इसे चबाने से मुंह में लार ज्यादा बनती है, जो खाने के बचे हुए कणों को हटाने और एसिड को न्यूट्रल करने में मदद करती है। इससे कैविटी का खतरा कम होता है और सांसों की बदबू भी दूर रहती है।

वजन कंट्रोल करने में सहायक

अगर आपको बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग होती है, तो च्यूइंग गम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह भूख को कुछ हद तक कंट्रोल करती है और अनावश्यक स्नैकिंग से बचाती है। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

पाचन और एसिडिटी में राहत

खाना खाने के बाद च्यूइंग गम चबाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को कम करने में मदद करती है, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सावधानी रखना भी है जरूरी

च्यूइंग गम के फायदे तभी मिलते हैं जब आप सही गम का चुनाव करें। हमेशा शुगर-फ्री च्यूइंग गम ही लें, क्योंकि चीनी वाली गम दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही, जरूरत से ज्यादा गम चबाने से जबड़े में दर्द या पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें

बिना ट्रेंड फॉलो किए फिट रहती हैं Adah Sharma, जानिए उनका सिंपल डाइट और ब्यूटी सीक्रेट

Published on:
23 Jan 2026 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर