लाइफस्टाइल

अब कुदरत नहीं, आप खुद चुन सकते हैं कि कैसा चाहिए आपको बच्चा ! IQ से लेकर लुक तक सब आपके कंट्रोल में

Nucleus Embryo IVF Plus Service: IVF से पहले जहां सिर्फ माता-पिता बनने का सपना सच होता था, वहीं अब इसके जरिए आप अपना बेस्ट बच्चा भी पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2 min read
May 01, 2026
IVF Plus Service: image credit gemini

IVF Plus Service: माता-पिता बनना किसी भी कपल के लिए सबसे खूबसूरत अहसास होता है। कई बार कुछ लोग किन्हीं कारणों से माता-पिता नहीं बन पाते, ऐसे में IVF (In Vitro Fertilization) जैसी तकनीक उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होती। अब इसी टेक्नोलॉजी में एक बड़ा अपडेट आया है, जिसके जरिए आप न सिर्फ पैरेंट्स बन सकते हैं, बल्कि अपना बेस्ट बच्चा भी चुन सकते हैं। सुनने में यह थोड़ा हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर daactarni चैनल के जरिए फिजियोथेरेपिस्ट और वेलनेस कोच Ismat Khoja ने इस नई तकनीक के बारे में जानकारी साझा की है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह टेक्नोलॉजी क्या है और कैसे काम करती है।

ये भी पढ़ें

55 के पति और 49 की पत्नी को IVF की अनुमति, हाईकोर्ट ने कहा-‘संतान सुख’ उम्र की बेड़ियों में कैद नहीं

क्या है यह टेक्नोलॉजी ? (Understanding the Nucleus Embryo IVF Plus Technology)

Nucleus Embryo नाम की एक कंपनी अब IVF Plus सर्विस शुरू कर रही है। इस प्रक्रिया में माता-पिता के DNA का इस्तेमाल करके करीब 20 भ्रूण (embryos) तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इन सभी भ्रूणों का बारीकी से जेनेटिक टेस्ट किया जाता है और पैरेंट्स को एक रिपोर्ट दी जाती है। कंपनी 2,000 से भी ज्यादा जेनेटिक प्रेडिक्शन यानी अनुमान के आधार पर इन भ्रूणों को रैंक करती है, जिससे आप अपने लिए सबसे परफेक्ट बच्चा चुन सकें।

आप क्या-क्या चुन सकते हैं? (Features You Can Select for Your Designer Baby)

इसके जरिए आप होने वाले बच्चे की आंखों का रंग, स्किन टोन, लंबाई और यहां तक कि उसका वजन कैसा होगा, यह सब पहले से जान सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया जाएगा कि बच्चे का IQ कितना होगा और उसे भविष्य में कौन सी बीमारियां होने का खतरा है। यहां तक कि चेहरे पर मुहांसे (acne) होंगे या नहीं और बाल झड़ने (hair fall) जैसी समस्याओं की जानकारी भी पहले से मिल जाएगी। यानी बच्चे के जन्म से पहले ही उसकी पूरी जेनेटिक कुंडली आपके हाथ में होगी।

ऑनलाइन शॉपिंग जैसा अनुभव (A Shopping-Like Experience for Future Parents)

इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद अब वह भविष्य दूर नहीं है जब आप अपने होने वाले बच्चे के फीचर्स बिल्कुल वैसे ही चुन पाएंगे, जैसे ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त कोई सामान सिलेक्ट करते हैं। यह सर्विस जितनी एडवांस है, उतनी ही चौंकाने वाली भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस IVF Plus सर्विस की कीमत लगभग 30,000 डॉलर यानी करीब 27 लाख रुपये है।

डिसक्लेमरःइस लेख का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है और यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इस विषय में अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें

आइवीएफ सेंटर से 1.5 करोड़ की मशीनरी गायब, संरक्षित भ्रूण से छेड़छाड़
Published on:
01 May 2026 09:41 am
Also Read
View All