लाइफस्टाइल

Christmas Nail Art Design: क्रिसमस पार्टी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ट्राय करें ये 10 नेल आर्ट डिजाइन्स

Christmas Nail Art Design: भूल जाइए पुराने नेल पेंट्स! अब ट्राय करें रेड क्रिमसन और ग्लिटर ग्लैम जैसे ट्रेंड्स, जो आपकी हर सेल्फी को इंस्टा-वर्थी बना देंगे। यहां नजर डालिए 10 ऐसे नेल डिजाइन्स, जो आपके क्रिसमस पार्टी लुक को और भी ग्लैमरस बना देंगे।

4 min read
Dec 17, 2025
christmas nail art design ideas(फोटो सोर्स-GeminiAI)

Christmas Nail Art Design: स्टाइलिश वायरल नेल्स, इस क्रिसमस पार्टी में यही खिंचने वाले हैं हर किसी का अटेंशन। क्रिसमस की चमक सिर्फ आउटफिट या मेकअप से ही नहीं होती, अब नाखून भी आपकी पर्सनैलिटी और स्टाइल का सबसे जरूरी ट्रेंड बन गए हैं। रेड वेलवेट ग्लेज की एलिगेंस हो, कैट-आई शिमर का ट्रेंडी टच या कैंडी केन डिजाइन की क्यूटनेस हो। ये नेल ट्रेंड्स आपकी हर फोटो, हर सेल्फी और हर पार्टी एंट्री को बेस्ट बना देंगे। अगर आप भी चाहती हैं कि इस क्रिसमस आपका लुक सबसे ब्यूटीफूल और स्टाइलिश हो, तो ये नेल डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें

Bridal Jewellery Trends: ट्रेडिशनल नहीं, अब इंस्टा-वर्थी ब्राइडल ज्वेलरी का दौर है, जानिए मॉडर्न ब्राइड्स क्या पहन रही हैं?

रेड वेलवेट ग्लेज नेल्स (Red Velvet Glaze Nails)

Red Velvet Glaze Nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

रेड वेलवेट ग्लेज नेल्स की डीप रेड शाइन और सॉफ्ट ग्लॉसी फिनिश नाखूनों को एक लग्जरी टच देता है। क्रिसमस पार्टी या न्यू ईयर ईव के लिए यह स्टाइल बहुत एलिगेंट लगती है।

शिमरिंग कैट आई नेल्स (Shimmering Cat Eye Nails)

Shimmering cat eye nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

कैट आई नेल्स में हल्की शिमर लाइन लाइट के साथ मूव करती दिखती है। यह ट्रेंड उन लोगों के लिए है जो मिनिमल के साथ थोड़ा ड्रामा पसंद करते हैं। पार्टी लुक में ये नेल्स सबका ध्यान आपकी तरफ खींचते हैं।

मैट ग्रीन मैजिक नेल्स (Matte Green Magic Nails)

Matte Green Magic nails design(फोटो सोर्स-GeminiAI)

मैट ग्रीन नेल्स क्रिसमस वाइब को नेचुरल और क्लासी दिखाते है। बिना ज्यादा शाइन के भी ये स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं। गोल्ड ज्वेलरी या न्यूड आउटफिट के साथ ये बहुत अच्छे लगते हैं।

मेटालिक क्रिसमस नेल्स (Metallic Christmas Nails)

Metallic Christmas nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

मेटैलिक फिनिश वाले नेल्स लुक को फ्यूचरिस्टिक टच देते हैं। सिल्वर, गोल्ड या रोज गोल्ड शेड्स क्रिसमस पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस है। ये नेल्स कम एफर्ट में ज्यादा ग्लोसी टच देते हैं।

क्लासिक रेड नेल्स (Classic Red Nails)

Classic Red nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

रेड नेल्स कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते हैं। सिंपल लेकिन स्ट्रॉन्ग कलर चॉइस होने की वजह से ये हर आउटफिट के साथ मैच कर जाते हैं। अगर आप सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती है, तो रेड नेल्स बेस्ट ऑप्शन है।

ग्लिटर ग्लैम नेल्स (Glitter Glam Nails)

Glitter Glam nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

ग्लिटर ग्लैम नेल्स पार्टी सीजन का फेवरेट ट्रेंड हैं। फुल ग्लिटर या एक्सेंट नेल के तौर पर ये हाथों को इंस्टेंट पार्टी रेडी बना देते हैं। डांस और नाइट पार्टी के लिए ये नेल्स परफेक्ट लगते हैं।

मेरी ब्राइट नेल्स (Merry and Bright Nails)

Merry Bright nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

मल्टीकलर, ब्राइट शेड्स और फन पैटर्न से बने Merry & Bright नेल्स क्रिसमस मूड को पूरी तरह दिखाते हैं। ये ट्रेंड उन लोगों के लिए है जिनको एक्सपेरिमेंट करने पसंद है। फोटो में ये नेल्स बहुत सुंदर तरीके से पॉप करते हैं।

रेड क्रिमसन नेल्स (Red Crimson Nails)

Red Crimpson nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

क्रिमसन रेड को न्यू ईयर का कलर भी कह सकते हैं। ये शेड थोड़ा डार्क और बोल्ड होता है, जो कि बहुत हॉट लगता है। नाइट इवेंट्स में ये नेल्स काफी स्टाइलिश लगते हैं।

क्रिसमस मिक्स नेल्स (Christmas Mix Nails)

Christmas Mix nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

क्रिसमस मिक्स नेल्स में अलग-अलग डिजाइन, कलर और पैटर्न का कॉम्बिनेशन होता है। किसी नेल पर स्नोफ्लेक, किसी पर रेड, किसी पर ग्लिटर यही इसको ट्रेंडसेंटर बनाता है।

कैंडी केन नेल्स (Candy Canes Nails)

Candy Canes nails design (फोटो सोर्स-GeminiAI)

रेड और व्हाइट स्ट्राइप्स वाले कैंडी केन नेल्स क्रिसमस का सबसे क्यूट ट्रेंड में से एक है। ये डिजाइन प्लेफुल होने के साथ काफी इंस्टा-वर्थी भी होते हैं। जेन-Z लुक चाहने वालो के लिए ये बेस्ट हैं।

ये भी पढ़ें

New Year Party Look 2026: यूनिक स्टाइल चाहिए, तो जानिए न्यू ईयर पार्टी में गर्म और ग्लैम रहने के सीक्रेट

Also Read
View All

अगली खबर