11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सफेद फूलों से सजाएं घर और मंदिर, कम बजट में मिलेगा शानदार लुक 

Navratri Decoration Ideas: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सफेद फूलों से मंदिर, पूजा की चौकी और घर को कैसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं, आइए जानते हैं इससे जुड़े आसान और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन टिप्स और आइडियाज।
2 min read
Google source verification
White Flower Decoration, Navratri Decoration Ideas

Navratri Decoration Ideas(representative image) image credit chatgpt

Navratri White Flower Decoration Ideas: नवरात्रि में घर के मंदिर को सजाने के लिए हमेशा महंगी सजावट या ढेर सारे डेकोरेशन आइटम की जरूरत नहीं होती। ताजे फूलों की मदद से भी पूजा की जगह को साफ, सुंदर और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। फूलों की सादगी और उनकी हल्की खुशबू घर में पूजा के लिए एक शांत और मनमोहक माहौल बनाने में मदद करती है। ऐसे में अगर आप इस नवरात्रि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए घर में एलिगेंट व्हाइट थीम अपनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए आसान डेकोरेशन आइडियाज की मदद से मंदिर या घर को सजा सकते हैं।

फूलों से सजाएं माता रानी का मंदिर

मंदिर की चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर उसके किनारों को मोगरे या चमेली के फूलों से सजाएं। माता रानी की तस्वीर या मूर्ति के आसपास सफेद फूलों की छोटी माला लगा सकते हैं। सजावट को ज्यादा भरा हुआ रखने के बजाय फूलों को इस तरह लगाएं कि मंदिर की खूबसूरती साफ नजर आए। सफेद फूलों के साथ पीतल के दीपक और पूजा के पारंपरिक सामान का मेल भी अच्छा लगेगा।

फूलों की लड़ियों से बनाएं खूबसूरत बैकग्राउंड

अगर आप मंदिर की सजावट को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं, तो दीवार या चौकी के पीछे सफेद फूलों की लड़ियां लगा सकते हैं। इन्हें बराबर दूरी पर टांगने से सजावट व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगी। जगह कम हो तो पूरे बैकग्राउंड को सजाने के बजाय सिर्फ मंदिर के दोनों ओर फूलों की लड़ियां लगाएं। इससे कम सामान में भी अच्छा लुक मिलेगा।

फूलों और दीयों से सजाएं पूजा की चौकी

पूजा की चौकी के आसपास सफेद फूलों की पंखुड़ियां बिछाकर बीच में पूजा का सामान रखें। किनारों पर पीतल या मिट्टी के दीये सजाए जा सकते हैं। ध्यान दें, दीयों को फूलों, कपड़ों और फूलों की लड़ियों से सुरक्षित दूरी पर रखें, ताकि आग लगने का खतरा न रहे।

फूलों से बनाएं रंगोली

अगर आप रंगों वाली रंगोली के बजाय कुछ अलग करना चाहते हैं, तो सफेद फूलों की पंखुड़ियों से छोटी रंगोली बना सकते हैं। गोल आकार, कमल की आकृति या चौकी के सामने फूलों की एक साधारण डिजाइन अच्छी लगेगी। बीच में कुछ गुलाब की पंखुड़ियां या हरे पत्ते जोड़ने से सफेद रंग और भी उभरकर दिखाई देगा।

कांच के बाउल में सजाएं सफेद फूल

घर के मंदिर के पास या पूजा की चौकी के एक तरफ साफ कांच के बाउल में पानी भरकर उसमें सफेद फूल रख सकते हैं। मोगरा, चमेली या सफेद गुलाब की पंखुड़ियां इसके लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह छोटी-सी सजावट बिना ज्यादा मेहनत के पूजा की जगह को फ्रेश लुक दे सकती है। ध्यान रखें कि बाउल ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से गिरे नहीं और पूजा के रास्ते में बाधा न बने।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य