लाइफस्टाइल

Cleaning Hacks: घर को लंबे समय तक साफ रखने के लिए अपनाएं ये 7 आसान टिप्स

Cleaning Hacks For Dust Free Home:घर को लंबे समय तक साफ-सुथरा रखने के लिए आप यहां बताए गए Cleaning Hacks को अपनी रोजाना की रूटीन में शामिल करके घर को आसानी से साफ-सुथरा बनाए रख सकते हैं।
2 min read
Aug 12, 2026
Ghar Ki Safai Ke Tips, Dust Free Home Tips
Cleaning Hacks (representative image) image credit gemini

Home Cleaning Tips: अगर आपको साफ घर पसंद है, लेकिन घर की सफाई करने के दो से तीन दिन बाद ही घर की वही पुरानी हालत हो जाती है और आपको समझ में नहीं आता कि इसे कैसे साफ-सुथरा रखें, तो आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके घर को साफ-सुथरा रख सकते हैं।

सही क्रम में करें सफाई

घर की सफाई ऊपर से नीचे की तरफ करना सही होता है। इससे ऊपर की गंदगी नीचे गिर जाती है और नीचे की सफाई करते समय साफ हो जाती है। वहीं, अगर नीचे की सफाई पहले कर ली जाए तो ऊपर की सफाई करने के बाद नीचे फिर से गंदगी हो जाती है। इसलिए पहले पंखे, अलमारी के ऊपर का हिस्सा, खिड़की की चौखट और ऊंची जगहों पर जमी धूल साफ करें। इसके बाद टेबल, कुर्सी और दूसरी चीजों की सफाई करें और सबसे आखिर में फर्श साफ करें।

सूखे कपड़े से न उड़ाएं धूल

धूल साफ करने के लिए सिर्फ सूखे कपड़े का इस्तेमाल करने के बजाय हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से टेबल, शेल्फ और दूसरी सतहों को साफ करें। हल्का नम कपड़ा धूल को पकड़ लेता है और उसे हवा में उड़ने से रोकता है। इससे धूल एक जगह से दूसरी जगह नहीं उड़ती है।

बिस्तर और पर्दों की सफाई भी है जरूरी

घर की सफाई के साथ-साथ चादर, तकिए, कंबल, पर्दे और सोफे की सफाई भी जरूरी है, जो साफ-सफाई बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए चादर और तकिए के कवर को नियमित रूप से बदलें और पर्दों को भी समय-समय पर धोएं। गद्दे और सोफे की धूल को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। इससे कमरे में उड़ने वाली बारीक धूल कम हो सकती है।

घर में सामान कम और व्यवस्थित रखें

बहुत ज्यादा सजावटी सामान, खुले में रखी चीजें और बेकार पड़े डिब्बे धूल जमा करने की जगह बन जाते हैं। जिन चीजों का रोज इस्तेमाल नहीं होता, उन्हें बंद अलमारी या बॉक्स में रखें। इससे सफाई जल्दी होगी और बार-बार हर छोटी चीज को साफ करने की जरूरत भी कम पड़ेगी।

डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा

घर को साफ करने के लिए एक ही दिन मेहनत करने के बजाय रोजाना घर की सफाई को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे घर को एक ही दिन में साफ करने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप हफ्ते में एक दिन पंखे, खिड़कियां, शेल्फ और फर्नीचर की अच्छी तरह सफाई करें। पर्दे, गद्दे और दूसरे कपड़े वाले सामान को जरूरत के हिसाब से साफ करते रहें।

धूल आने से रोकने के लिए करें ये काम

घर को लंबे समय तक साफ रखने के लिए बाहर की धूल घर में आने से रोकना सबसे आसान उपायों में से एक है। दरवाजे के बाहर और अंदर अच्छी क्वालिटी की डोर मैट रखें और उसे समय-समय पर साफ करते रहें। घर में आने से पहले जूते-चप्पल साफ कर लेना भी मदद करता है। अगर संभव हो तो बाहर पहनने वाले जूतों को घर के अंदर कम इस्तेमाल करें।

खिड़कियों और जालियों को भी करें साफ

खिड़की की जाली पर धूल जमा होती रहती है और हवा चलने पर यह धूल कमरे के अंदर आ सकती है। इसलिए महीने में कम से कम एक-दो बार जालियों और खिड़की की सफाई करें।

Updated on:
12 Aug 2026 05:22 pm
Published on:
12 Aug 2026 05:22 pm