लाइफस्टाइल

Dehydrating Foods In Summer: नॉनवेज से लेकर फास्ट फूड तक इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज, शरीर में हो सकता है पानी की कमी

Dehydrating Foods In Summer: गर्मियों में सही खानपान न हो तो शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है। इस आर्टिकल में जानिए वो चीजें जिन्हें गर्मी में खाने से बचना चाहिए, ताकि आप खुद को ठंडा और हाइड्रेट रख सकें।

2 min read
Apr 22, 2025
Dehydrating Foods In Summer

Dehydrating Foods In Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में हम जितना ज्यादा पानी पीते हैं, उतना ही अच्छा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी भी होती हैं, जो शरीर से पानी की मात्रा कम कर सकती हैं। यानी इन चीजों का ज्यादा सेवन आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। इसलिए गर्मियों में इन चीजों से थोड़ी दूरी बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 खाने-पीने की चीजों के बारे में जिनका सेवन गर्मियों में संभलकर करना चाहिए।

1. फास्ट फूड

Fast Food

    बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज जैसे फास्ट फूड्स खाने में तो टेस्टी लगते हैं, लेकिन ये शरीर से पानी खींचने का काम करते हैं। दरअसल इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है। इसके अलावा फास्ट फूड्स में फाइबर बहुत कम होता है। जिससे पाचन में दिक्कत होती है और शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत महसूस होती है।

    2. नॉनवेज फूड्स

      गर्मी के मौसम में भारी और मसालेदार नॉनवेज खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। मटन, चिकन या फ्राय फिश जैसे फूड्स को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है और पानी की कमी हो सकती है। अगर आप नॉनवेज खा भी रहे हैं तो इसे हल्का और कम मसाले में बनाकर खाएं और साथ में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

      3. ड्राई फ्रूट्स

        बादाम, काजू, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स हेल्दी जरूर होते हैं, लेकिन गर्मियों में इनका अधिक सेवन सही नहीं होता। इनमें नैचुरल फैट्स होते हैं। यह शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। साथ ही इनमें पानी की मात्रा नहीं होती। जिससे इन्हें पचाने में शरीर ज्यादा एनर्जी खर्च करता है और पानी की जरूरत बढ़ती है।

        4. कैफीन और ऐल्कोहल से भरपूर ड्रिंक्स

          चाय, कॉफी और ऐल्कोहल से भरपूर ड्रिंक्स शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इनका ज्यादा सेवन पेशाब की मात्रा बढ़ाता है। जिससे शरीर का पानी जल्दी-जल्दी बाहर निकल जाता है। गर्मियों में अगर आप दिनभर में कई बार चाय-कॉफी पीते हैं या ठंडी बीयर आदि पीते हैं तो पानी की कमी हो सकती है। बेहतर है कि इनकी जगह नींबू पानी, नारियल पानी या आम पना जैसे हाइड्रेटिंग चीजों का सेवन करें।

          5. खजूर और किशमिश

            खजूर और किशमिश जैसे ड्राय फ्रूट्स फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन ये शरीर में गर्मी भी बढ़ा सकते हैं। खासकर गर्मियों में इनका ज्यादा सेवन डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। अगर आप इनका सेवन कर भी रहे हैं तो सीमित मात्रा में करें और साथ में खूब पानी पिएं।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Also Read
            View All
            MahaShivratri Look Ideas 2026: क्या आप भी शिवरात्रि पर वही पुराना स्टाइल पहनती हैं? इस साल बदलें अपना फैशन सेंस, देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स

            Mahashivratri Mehendi Designs: इस साल की सबसे अनोखी शिव मेहंदी, जिसे देख पड़ोसन भी पूछेगी, कहां से लगवाई?

            क्या GenZ तैयार हैं? AI लैब्स से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक, Rajasthan Budget 2026 में वो सब है जो सबने सिर्फ फिल्मों में देखा था

            Unmarried Couples Hotel Rules: वैलेंटाइन डे पर होटल जानें वाले अनमैरिड कपल जान लें अपने 5 अधिकार, वरना छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी!

            Best Ways To Celebrate Kiss Day 2026: इस 13 फरवरी को सिर्फ किस ही काफी नहीं! पार्टनर को खुश करने के लिए करें ये काम, बदल जाएगी लाइफ

            अगली खबर