लाइफस्टाइल

दिवाली पर किसे क्या गिफ्ट दें? जानें दोस्तों, बच्चों और परिवार से लेकर कलीग्स के लिए बजट फ्रेंडली आइडियाज

Diwali Gift Ideas 2026: दिवाली पर किसी से मिलने जाते समय या दोस्तों, बच्चों, घर के बड़ों, ऑफिस के साथियों या क्लाइंट्स को क्या गिफ्ट दें, अगर यह समझ नहीं आ रहा है, तो यहां दिए गए दिवाली गिफ्ट आइडियाज में से अपने बजट और पसंद के अनुसार तोहफा चुन सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 11:00 AM IST
Diwali Gift Ideas 2026
Diwali 2026 के लिए Gift Ideas (Representative Image) Image Credit gemini

Diwali Gift Ideas: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट करने के साथ ही कुछ लोगों को तरह-तरह के पकवान बनाना और गिफ्ट देना भी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस के साथियों, क्लाइंट्स, दोस्तों, बच्चों और परिवार के बड़ों को गिफ्ट देने के लिए आइडियाज खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज आपके काम आ सकते है। आइए जानते हैं कि दिवाली 2026 पर बजट में क्या गिफ्ट कर सकते है।

दिवाली पर ऑफिस और क्लाइंट्स के लिए चुनें ये शानदार कॉर्पोरेट गिफ्ट आइडियाज

दिवाली पर ऑफिस के साथियों या क्लाइंट्स को गिफ्ट देना उनके साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने का एक अच्छा तरीका है। ऐसे में अगर आप भी बजट फ्रेंडली और उपयोगी गिफ्ट के आइडियाज खोज रहे हैं, तो ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स, चॉकलेट हैम्पर, डायरी और पेन सेट, कॉफी मग या डेस्क ऑर्गनाइजर दे सकते हैं। इसके अलावा पर्सनलाइज्ड मग या डेस्क पर रखने वाली छोटी सजावटी चीजें भी अच्छी रहेंगी। गिफ्ट को खास बनाने के लिए इसके साथ एक छोटा सा शुभकामना कार्ड भी रख सकते हैं।

दिवाली पर सास-ससुर और घर के बड़ों को क्या गिफ्ट दें? जानें उपयोगी तोहफों के आइडियाज

अगर शादी के बाद यह आपकी पहली दिवाली है या आप घर के बड़ों को गिफ्ट देने के लिए कुछ खरीदने की सोच रहे हैं, तो उनकी पसंद और जरूरत का ध्यान रखकर तोहफा चुन सकते हैं। उनके लिए ऐसा गिफ्ट चुनें, जिसका वे रोजाना इस्तेमाल कर सकें या जिसे देखकर उन्हें आपकी याद आए। इसके लिए आप उन्हें आरामदायक कपड़े, शॉल, साड़ी, कुर्ता या उनकी पसंद के हिसाब से कोई उपयोगी चीज दे सकते हैं।

इसके अलावा अगर घर के बड़े पढ़ने के शौकीन हैं, तो उन्हें उनकी पसंद की किताब के साथ एक छोटा सा शुभकामना कार्ड दे सकते हैं। वहीं, अगर वे आपसे दूर रहते हैं, तो त्योहार की तैयारियों से जुड़ी चीजें जैसे पूजा की थाली, दीपक, भगवान की तस्वीर, घर के मंदिर के लिए सजावटी सामान या ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स भी गिफ्ट के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

दिवाली पर दोस्तों और बच्चों के लिए चुनें ये मजेदार, खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स

दिवाली पर दोस्तों और बच्चों को गिफ्ट देने के लिए आप थोड़े क्रिएटिव चीजें दे सकते हैं। दोस्तों को उनकी पसंद के हिसाब से कॉफी मग, फोटो फ्रेम, परफ्यूम, छोटा इनडोर प्लांट, चॉकलेट बॉक्स या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। वहीं, बच्चों के लिए उनकी उम्र और पसंद के हिसाब से कलरिंग बुक, क्रेयॉन, पजल गेम, बोर्ड गेम, कहानी की किताबें या आर्ट एंड क्राफ्ट किट दे सकते हैं। ध्यान दें, गिफ्ट चुनते समय बच्चों की उम्र के हिसाब से उसकी सुरक्षा का भी ध्यान जरूर रखें।

दिवाली पर अपनों को दें खास एहसास, इन आसान DIY और हैंडमेड गिफ्ट आइडियाज से बनाएं तोहफे यादगार

अगर आप इस दिवाली बाजार से गिफ्ट खरीदने के बजाय कुछ अलग देना चाहते हैं, तो अपने हाथों से तोहफा तैयार कर सकते हैं। DIY यानी खुद से बनाए गए गिफ्ट में आपकी मेहनत और अपनापन दोनों नजर आते हैं। इसके लिए आप घर पर सजावटी दीये, फोटो फ्रेम, हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड या छोटी सजावटी मोमबत्तियां बना सकते हैं। इसके अलावा किसी खास याद की फोटो को फ्रेम करवाकर भी दे सकते हैं।

दिवाली गिफ्ट पैकिंग के आसान और क्रिएटिव आइडियाज, कम खर्च में तोहफों को दें प्रीमियम लुक

दिवाली पर गिफ्ट जितना खास होता है, उसकी पैकिंग भी उतनी ही मायने रखती है। अच्छी पैकिंग से साधारण सा तोहफा भी मंहगा लगने लगता है। इसके लिए आप रंगीन गिफ्ट पेपर, रिबन, जूट की डोरी, छोटे फूल और सजावटी टैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बॉक्स के ऊपर रिबन बांधकर एक छोटा सा शुभकामना संदेश लगा दें। वहीं, हैंडमेड गिफ्ट के लिए क्राफ्ट पेपर और जूट की डोरी से पैकिंग कर सकते हैं। अगर आप पैकिंग को थोड़ा पारंपरिक लुक देना चाहते हैं, तो उस पर छोटा सा दीया या रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं।

दिवाली पर गिफ्ट देते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • किसी को ऐसे कपड़े या जूते न दें, जिनका साइज या पसंद आपको पता न हो।
  • बहुत ज्यादा पर्सनल इस्तेमाल की चीजें देने से बचें, जब तक आपको सामने वाले की पसंद अच्छी तरह पता न हो।
  • बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से ही खिलौने और गिफ्ट दें।
  • खराब क्वालिटी या एक्सपायरी डेट के करीब पहुंच चुके खाने-पीने के सामान को गिफ्ट में न दें।
  • बहुत महंगा गिफ्ट देने से पहले सामने वाले के साथ अपने रिश्ते और मौके का ध्यान रखें।
  • ऐसा गिफ्ट न चुनें, जिसका इस्तेमाल सामने वाले के लिए मुश्किल हो या जो उनके किसी काम न आए।
Published on: