लाइफस्टाइल

Diwali 2026 पर चाहिए परफेक्ट मेकअप लुक? जानें स्किन प्रेप, फाउंडेशन और लिपस्टिक चुनने का सही तरीका 

Diwali Makeup Tips: दिवाली 2026 पर तैयार होने के लिए मेकअप लुक खोज रही हैं, तो यहां दिए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इनकी मदद से आप सही स्किन प्रेप के साथ ही सही फाउंडेशन शेड, शिमरी आई मेकअप और लिपस्टिक शेड चुनने में मदद मिल सकती हैं।
4 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 2:00 PM IST
diwali makeup, festive makeup look
Diwali के लिए Makeup Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Diwali Makeup 2026: दिवाली पर पूजा के लिए तैयार होने के साथ ही कुछ लोग सोशल मीडिया के लिए फोटो या वीडियो बनाने के लिए ट्रेडिशनल लुक अपनाते हैं। इसके लिए वे कई टिप्स और ट्रिक्स फॉलो करने के साथ ही स्टाइलिंग आइडिया भी खोजते हैं। वहीं, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाने के लिए भी अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में दिवाली आउटफिट के साथ मेकअप भी सही हो, तो फेस्टिव लुक में चार चांद लग सकते हैं। अगर आप भी ऐसा मेकअप लुक खोज रही हैं, जो चेहरे पर अच्छा लगे और फोटो में भी खूबसूरत दिखे, तो स्किन की तैयारी से लेकर फाउंडेशन, आई मेकअप और लिपस्टिक के सही शेड चुनने तक ये मेकअप टिप्स अपना सकती हैं।

दिवाली मेकअप से पहले स्किन प्रेप कैसे करें? अपनाएं ये आसान टिप्स

अच्छा मेकअप करने से पहले स्किन प्रेप करना जरूरी है। अगर स्किन बहुत रूखी या ऑयली है, तो मेकअप सही तरह से नहीं बैठता और ड्राई स्किन होने पर मेकअप कुछ समय बाद पैची दिख सकता है।

  • मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को किसी हल्के फेस वॉश से साफ करें। इसके बाद मुलायम तौलिए से सुखाएं।
  • अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • अगर दिवाली की पूजा या कोई कार्यक्रम दिन में है, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • स्किन टाइप के हिसाब से प्राइमर लगाएं। इससे मेकअप के लिए अच्छा बेस तैयार करने में मदद मिलती है।

दिवाली पर ग्लोइंग मेकअप बेस और सही फाउंडेशन कैसे चुनें? जानें फ्लॉलेस लुक पाने के तरीके

सर्दियों के आते ही चेहरा ज्यादा ड्राई होने लगता है। ऐसे में नॉर्मल फाउंडेशन के बजाय हाइड्रेटिंग फाउंडेशन इस्तेमाल करना नेचुरल लुक के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, फाउंडेशन चुनते समय सिर्फ फाउंडेशन टोन के अलावा और किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आइए जानते है।

  • सही शेड चुनें: फाउंडेशन को हाथ पर लगाने के बजाय जबड़े के पास लगाकर देखें। जो शेड चेहरे और गर्दन के रंग के साथ आसानी से मिल जाए, उसे चुनें। इसे नेचुरल लाइट में भी चेक करें।
  • स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन लें: ऑयली स्किन के लिए मैट या ऑयल कंट्रोल फॉर्मूला और रूखी स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फाउंडेशन अच्छा विकल्प हो सकता है। नॉर्मल या कॉम्बिनेशन स्किन पर नेचुरल या सैटिन फिनिश अच्छा लग सकता है।
  • कम मात्रा से शुरुआत करें: पूरे चेहरे पर एक साथ ज्यादा फाउंडेशन लगाने के बजाय थोड़ी मात्रा लें और जरूरत के हिसाब से इसकी दूसरी हल्की लेयर लगाएं।
  • कंसीलर का इस्तेमाल करें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल या चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने के लिए कंसीलर लगा सकती हैं। इसे भी कम मात्रा में लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • फाउंडेशन खरीदते समय शेड को कुछ मिनट तक त्वचा पर रहने दें। कुछ फाउंडेशन त्वचा के तेल के संपर्क में आने के बाद ऑक्सिडाइज होकर थोड़े गहरे दिख सकते हैं।

दिवाली पार्टी के लिए ट्राई करें शिमरी आई मेकअप, आंखों को सुंदर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

फेस्टिव और वेडिंग सीजन में शिमरी आई मेकअप काफी अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली शिमरी आई मेकअप के लिए कुछ लुक्स ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए टिप्स अपना सकती हैं।

  • आंखों पर बेस लगाएं: आई मेकअप शुरू करने से पहले पलकों पर आई प्राइमर या थोड़ा कंसीलर लगाकर अच्छी तरह सेट कर लें। इससे आईशैडो को ब्लेंड करना आसान हो सकता है।
  • क्रीज लाइन बनाएं: बेस लगाने के बाद हल्के ब्राउन रंग का आईशैडो लें और ब्रश की मदद से पलकों की क्रीज लाइन पर लगाएं। इससे आंखों को अच्छा शेप मिल सकता है।
  • शिमरी शेड चुनें: गोल्डन, ब्रॉन्ज, कॉपर या शैंपेन शेड को पलकों के बीच या अंदरूनी कोने पर हल्के हाथ से लगाएं।
  • काजल और आईलाइनर लगाएं: आंखों को थोड़ा और उभारने के लिए काजल और आईलाइनर लगा सकती हैं। अगर हल्का लुक चाहती हैं, तो पतली लाइन रखें।
  • मस्कारा लगाएं: आखिर में पलकों पर मस्कारा लगाएं। इससे आंखें ज्यादा खुली और सुंदर दिख सकती हैं।

दिवाली आउटफिट के हिसाब से कैसे चुनें सही लिप कलर? जानें हर लुक के लिए परफेक्ट शेड्स

लिपस्टिक का सही शेड न चुनने से अच्छा मेकअप भी फीका लग सकता है। वहीं, लिपस्टिक का शेड सही हो, तो बिना ज्यादा मेकअप के भी चेहरा खिला-खिला दिख सकता है। ऐसे में आप दिवाली आउटफिट के लिए नीचे दिए गए टिप्स की मदद से लिप कलर चुन सकती हैं।

  • लाल या मैरून आउटफिट: अगर आपने लाल या मैरून रंग का सूट, साड़ी या लहंगा पहना है, तो न्यूड, रोज या बेरी शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं। बोल्ड लुक पसंद है, तो रेड लिपस्टिक भी चुन सकती हैं।
  • गोल्डन या पीले आउटफिट: ऐसे कपड़ों के साथ पीच, वार्म न्यूड, टेराकोटा और ब्राउनिश पिंक शेड अच्छे लग सकते हैं।
  • ग्रीन या ब्लू आउटफिट: ग्रीन या ब्लू रंग के कपड़ों के साथ रोज, बेरी, मौव या न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं।
  • लाइट या पेस्टल आउटफिट: हल्के रंग के कपड़ों के साथ पिंक, पीच और सॉफ्ट न्यूड लिपस्टिक से फ्रेश लुक मिल सकता है।

ध्यान दें, अगर आंखों पर शिमरी और हैवी मेकअप किया है, तो लिपस्टिक का रंग हल्का रख सकती हैं। वहीं, आंखों का मेकअप हल्का है, तो रेड, वाइन या बेरी जैसे गहरे रंग भी चुन सकती हैं।

दिवाली पर मेकअप को देर तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

  • मेकअप को देर तक टिकाए रखने के लिए अपनी स्किन के हिसाब से सही प्राइमर चुनें।
  • चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर को एक साथ ज्यादा मात्रा में लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • मेकअप सेट करने और ऑयल कंट्रोल करने के लिए जरूरत से ज्यादा पाउडर लगाने से बचें। इससे चेहरा केकी लग सकता है।
  • मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मेकअप को सेट करने में मदद मिलती है।
  • अगर लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रही हैं, तो टचअप के लिए लिपस्टिक, कॉम्पैक्ट पाउडर और ब्लॉटिंग पेपर जैसी चीजें साथ रखें।

दिवाली मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, परफेक्ट और नेचुरल लुक पाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • नेचुरल लुक पाने के लिए अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन चुनें।
  • चेहरे पर ग्लो लाने के लिए जरूरत से ज्यादा हाइलाइटर लगाने से बचें।
  • अगर आंखों पर डार्क शिमरी आई मेकअप किया है, तो लिपस्टिक का शेड हल्का रख सकती हैं। इससे मेकअप का लुक बैलेंस रहेगा।
  • मेकअप करने से पहले प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट और उसकी स्थिति जरूर चेक करें।
  • दिवाली पार्टी के बाद सोने से पहले चेहरे से मेकअप हटाना न भूलें।
Published on: