
Diwali Sweets Recipes: दिवाली पर अगर आप बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ मीठा बनाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन गुलाब जामुन, रसगुल्ले और लड्डू जैसी मिठाइयों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां दी गई रेसिपीज आपके काम आ सकती हैं। यहां फूड ब्लॉगर्स द्वारा शेयर की गई शाही पिस्ता नारियल लड्डू से लेकर मावा कचौड़ी तक की रेसिपीज बता रहे हैं। इनकी मदद से आप इस दिवाली घर पर ही स्वादिष्ट मिठाइयां बना सकते हैं।
सामग्री- 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, 2 बड़े चम्मच काजू, 2 बड़े चम्मच बादाम, 2 बड़े चम्मच पिस्ता, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, हरा फूड कलर, 1 छोटा चम्मच घी।
विधि- सबसे पहले कद्दूकस किए हुए नारियल को कढ़ाही में धीमी आंच पर हल्का भून लें। काजू, बादाम और पिस्ता को मिक्सर में दरदरा पीस लें। भुने हुए नारियल में पिसे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और थोड़ा-सा हरा फूड कलर डालें। मिश्रण को धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर एकसार न हो जाए। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें। आपके सुंदर हरे रंग के शाही पिस्ता नारियल लड्डू तैयार हैं।
सामग्री- 1/4 कप बादाम, 1/4 कप काजू, 1/4 कप मिल्क पाउडर, 2 बड़े चम्मच न्यूटेला, 200 ग्राम व्हाइट चॉकलेट,1 चम्मच राइस क्रिस्पी, सूखी गुलाब की पत्तियां, गोल्डन वर्क, हेजलनट।
विधि- बादाम को सेक लें। ग्राइंडर जार में बादाम, काजू, मिल्क पाउडर डाल कर पीसकर प्लेट में निकाले और न्यूटेला मिलाएं। इस मिश्रण को आटे जैसा गूंथकर छोटे साइज के गोले बनाएं। इनके बीच मे हेजलनट डाल दें और 15 मिनट फ्रिज में रखें। पिघली हुई व्हाइट चॉकलेट में राइस क्रिस्पी डाल दें और अच्छे से मिक्स करके उसमें ट्रफल डाल कर निकालें। ऊपर व्हाइट चॉकलेट से गार्निश करें। गुलाब की पत्तियां और गोल्डन वर्क लगा कर सर्व करें।
सामग्री- काजू की परत के लिए- काजू 250 ग्राम, चीनी 125 ग्राम, घी 1 छोटा चम्मच।
गुलकंद की परत के लिए- गुलकंद 100 ग्राम, केसर एक चुटकी, गर्म दूध आधा छोटा चम्मच।
सजावट के लिए- चांदी का वर्क।
विधि- काजू को मिक्सर में बारीक पीसकर छलनी से छान लें। एक कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर गर्म करें। चीनी घुलने पर चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने दें। इसमें पिसा हुआ काजू डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोडऩे लगे, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण में घी लगाकर चिकना करें और थोड़ा ठंडा होने पर गूंधकर मुलायम आटा तैयार कर लें। केसर को गर्म दूध में भिगोकर गुलकंद में अच्छी तरह मिला दें। काजू के मिश्रण को दो बराबर भागों में बांट लें। बटर पेपर के बीच रखकर दोनों भागों को पतली और समान मोटाई की चादर के रूप में बेल लें। पहली पतली काजू की परत पर गुलकंद और केसर का मिश्रण समान रूप से फैलाएं। इसके ऊपर दूसरी काजू की परत सावधानी से रखें और हल्के हाथों से दबाकर चिपका दें। ऊपर चांदी का वर्क लगाएं और स्केल की सहायता से डायमंड शेप में काट लें।
सामग्री- मैदा एक छोटी कटोरी, मोयन के लिए घी, ताजा दही 3-4 चम्मच, बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच, शक्कर एक छोटी कटोरी, गार्निशिंग के लिए पिस्ते 9-10, चांदी का वर्क, इलायची पाउडर 1/2 चम्मच, केसर 10-12 धागे।
विधि- बड़े बर्तन में मैदा को छान लें। मोयन, मीठा सोडा, दही डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। मिश्रण से नींबू जितने छोटे-छोटे गोले बना कर हल्का सा दबाएं और पेंसिल से बीच में छेद कर लें। अप्पा मेकर में घी डालकर गर्म करें। हल्का गर्म होने पर बालूशाही डालकर धीमी आंच पर अलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। एक कढ़ाही में शक्कर में एक कटोरी पानी डाल कर चाशनी बना लें। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। गुनगुनी चाशनी में बालूशाही 5 मिनट तक डिप करें और फिर निकाल लें। वर्क लगा कर पिस्ते से गार्निश करें।
सामग्री- बड़े मुलायम बीजरहित खजूर 12, ताजा पनीर 150 ग्राम, गाढ़ा दूध 2 बड़े चम्मच, केसर 10-12 धागे, गुनगुना दूध 1 बड़ा चम्मच, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, घी, -1 बड़ा चम्मच, सूखी गुलाब की पंखुडिया, भरावन के लिए- बारीक कटे पिस्ता, बादाम व काजू।
विधि- खजूर को लंबाई में इस तरह काटें कि वे दो हिस्सों में अलग न हों। बीज निकाल भरावन के लिए जगह बना लें। केसर को एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में 5 मिनट भिगोएं। पनीर को अच्छी तरह मसलकर मुलायम करें। एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें और पनीर को धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं। इसमें गाढ़ा दूध, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें। पक जाने पर ठंडा करें। बादाम, पिस्ता और काजू को हल्का-सा भूनकर, पनीर मिश्रण में मिलाएं। तैयार केसर-पनीर मिश्रण को छोटे चम्मच या पाइपिंग बैग की मदद से खजूर के बीच भरें। ऊपर से पिस्ता की कतरन और केसर के धागों से सजाएं।
सामग्री- एक कटोरी उड़द मोगर दाल, 2 कटोरी शक्कर, फूड कलर (ऑरेंज, पीला), तलने के लिए घी, पिस्ता, केसर, गुलाब की पंखुडिय़ां
विधि- उड़द दाल को धोकर 3-4 घंटे भिगो देंगे। भीगी दाल का पानी निकाल कर मिक्सर में बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लेंगे। इसके 3 हिस्से कर एक भाग में पीला, दूसरे में ऑरेंज कलर मिला देंगे, तीसरा भाग सफेद ही रखेंगे। चाशनी के लिए शक्कर में पानी डाल कर हिलाते हुए पका लेंगे। चाशनी में कोई तार नहीं बनाना है, बस शक्कर अच्छे से घुल कर पक जाए, तब गैस बंद कर देंगे। तीनों तरह के पेस्ट को अलग-अलग पाइपिंग बैग में भर देंगे। कढ़ाही में घी गरम करके पाइपिंग बैग से नुक्ती बनाते जाएंगे। सभी कलर की नुक्ती बनाकर चाशनी में डालकर कुछ देर छोड़ देंगे। चाशनी भरी नुक्ती को प्लेट में निकलकर ऊपर से केसर, पिस्ता, गुलाब की पंखुडिय़ों से गार्निश करके सर्व करेंगे।
सामग्री- 1 किलो मैदा, 1/2 किलो मावा, 1 कप देसी घी, 1 कप काजू-बादाम किशमिश व चिरौंजी, 1 कसा हुआ नारियल, 400 ग्राम पिसी चीनी, तेल, 1/2 चम्मच नमक, 1 कप चीनी, 1/2 कप पानी, केसर, इलायची पाउडर
विधि- एक पैन मे चीनी पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लीजिए। इसमें इलायची पाउडर व केसर डाल दीजिए। मैदे में नमक और घी डालकर गुनगुने पानी से आटा लगाकर ढककर रख दीजिए। मावा भून कर ठंडा कर लीजिए। काजू-बादाम, किशमिश, नारियल, पिसी चीनी को मिला लिजिए। फिर मैदे के आटे से पूरी के बराबर पेड़े तोड़े। इसकी एक पतली पूरी बेलें। किनारे छोडक़र बीच-बीच में कट लगा लें। दूसरी पूरी बेले उसे काटी हुई पूरी के ऊपर रखकर साइड से दबाकर दोनों पूरी को सील कर लीजिए। कट वाला हिस्सा बाहर की तरफ कर भरावन भरे और गुझिया का आकर दें। कढ़ाही में तेल या घी गर्म कर गुझिया गुलाबी होने तक तल लीजिए। पूरी तरह ठंडा होने के बाद 2-3 मिनिट चाशनी में डूबाकर कर निकाल लीजिए। काजू-बादाम, पिस्ता, केसर से सजा कर परोसें।
सामग्री- सामक का आटा (अंकुरित गेंहू का आटा) 1 कप, शुद्ध देसी घी 1 कप, चीनी 1.5 कप, पानी 3 कप, कटे हुए बादाम, पिस्ता, काजू 2 चम्मच, इलायची पाउडर आधा चम्मच।
विधि- कढ़ाही में देसी घी गर्म करके उसमें सामक का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 15 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
दूसरे बर्तन में पानी और चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना लें। फिर भुने हुए गर्म आटे में चाशनी थोड़ी-थोड़ी करके डालें और तेज हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि गुठली न बने। जब मिश्रण कढ़ाही छोडऩे लगे और घी किनारे छोडऩे लगे, तब उसमें इलायची पाउडर मिला दें। छोटी-छोटी स्टील की कटोरियों में नीचे घी लगाकर उस पर ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार रखें। अब बिना देरी किए गर्म हलवे के मिश्रण को चम्मच की मदद से उन कटोरियों में ड्राई फू्रट्स के ऊपर डालें। चौथाई से आधा इंच तक भरें। यह काम बहुत फुर्ती से करना होता है, क्योंकि यह मिश्रण बहुत जल्दी जम जाता है। चम्मच के पिछले हिस्से से दबाकर समतल कर लें। एक घंटे के लिए ठंडा होने और सेट होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से किनारों को ढीला करें, सोहन हलवा कटोरी से आसानी से बाहर निकल आएगा।
सामग्री- 168 ग्राम मैदा, 45 ग्राम घी, पानी, 15 कालीमिर्च, 1 नग जावित्री, 1 नग काली इलायची, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 2 नग हरी इलायची, भरावन के लिए- 130 ग्राम मावा, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता कतरन, 1 बड़ा चम्मच बादाम कतरन, 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी, 1 चम्मच चीनी, सिरप के लिए- आधा कप देसी खांड, घी, चांदी का वर्क, कटे हुए ड्राईफ्रूट, गुलाब की पंखुडिय़ां।
विधि- भरावन की सामग्री मिला लें। मैदा में घी डालें और गूंथकर आटा तैयार कर लें। आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, हर हिस्से को बेलकर एक छोटी पूड़ी जैसा बना लें, इसके बीच में एक चम्मच भरावन रखें और फिर इन्हें कचौड़ी का आकार दे दें। कचौडिय़ों को धीमी आंच पर कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तल लें। ठंडा होने पर हर कचौड़ी के बीच में एक छेद करें, उनमें चाशनी भरें। चाशनी बनाने के लिए, चीनी में पानी डालें और मध्यम आंच पर एक चिपचिपी चाशनी तैयार कर लें। अब ऊपर से कटे मेवे, सूखी गुलाब की पंखुडिय़ां और चांदी का वर्क लगाकर सजाएं।