लाइफस्टाइल

Arjun Bark Water: रोज रात को पिएं अर्जुन की छाल का पानी, दिल रहेगा फिट और हेल्दी

Arjun Bark Water: प्राचीन काल से आयुर्वेदाचार्य अर्जुन की छाल का इस्तेमाल दिल की बीमारियों को ठीक करने में, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करते आ रहे हैं।रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं।

2 min read
Aug 15, 2025
Ayurvedic remedy For Healthy Body

Arjun Bark Water Benefits: हमारे रसोईघर और आस-पास कई के पेड़ों में ऐसी औषधियां छुपी हुई हैं, जिसका अंदाजा हमें नहीं होता। इनमें से एक है अर्जुन की छाल, जिसकी छाल को दिल का संरक्षक भी कहा जाता है। प्राचीन काल से आयुर्वेदाचार्य अर्जुन की छाल का इस्तेमाल दिल की बीमारियों को ठीक करने में, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करते आ रहे हैं। माना जाता है कि अर्जुन की छाल को आप हर रात सोने से पहले एक गिलास पानी में मिलाकर पीते हैं, तो यह दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से समय रहते बचा सकता है। आइए बात करते हैं इसके रात में पीने के फायदे के बारे में।

ये भी पढ़ें

Ghee Benefits: सुबह खाली पेट घी का सेवन बना सकता है आपको बीमारियों से फ्री, खुद बाबा रामदेव ने बताया असरदार तरीका

दिल का प्राकृतिक रक्षक

प्राचीन आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को दिल की सेहत का सच्चा साथी माना गया है। इसके पानी का नियमित सेवन न सिर्फ हृदय को मजबूत बनाता है, बल्कि रक्त संचार को बेहतर करता है और धमनियों में चर्बी जमने की संभावना भी घटाता है। यही कारण है कि इसे दिल के लिए "प्राकृतिक कवच" कहा जाता है।

हड्डियों और जोड़ों का सपोर्ट सिस्टम

अर्जुन की छाल में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं। गठिया के मरीज अगर इसे नियमित लें तो उन्हें सूजन और अकड़न से भी आराम मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन

अर्जुन की छाल खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ाती है। इससे धमनियां साफ रहती हैं और हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दूर रहती है।

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार

इसकी नेचुरल कंपाउंड्स इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक फायदेमंद हर्बल विकल्प है।

ब्लड प्रेशर संतुलित करने में असरदार

अगर आपका बीपी अक्सर हाई रहता है, तो अर्जुन की छाल का पानी इसे प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और टैनिन्स नसों को रिलैक्स कर ब्लड फ्लो को स्मूद बनाते हैं, जिससे स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी और यंग लुक का राज

इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और फ्री-रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। यह समय से पहले बुढ़ापा आने की रफ्तार भी धीमी करता है।

अर्जुन की छाल का पानी बनाने के आसान तरीके

रातभर भीगी छाल का पानी

अर्जुन की छाल के छोटे टुकड़े लें और उन्हें 100 ml पानी में रातभर भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं। यह शरीर को धीरे-धीरे अंदर से डिटॉक्स करता है और दिल को मजबूती देता है।

मुलेठी वाला वर्जन

एक कप पानी में अर्जुन की छाल डालें और 1 चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर उबालें। यह ड्रिंक न सिर्फ दिल के लिए बल्कि गले और इम्यूनिटी के लिए भी बेहतरीन है।

हर्बल ड्रिंक रेसिपी

एक गिलास पानी में 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर, 3-4 तुलसी के पत्ते और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 10-15 मिनट उबाल लें। हल्का गुनगुना होने पर में पिएं । सर्दियों में तो यह दिल और गले दोनों के लिए फायदेमंद है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Lemon Water Vs Methi Water: नींबू पानी और मेथी दाना पानी,किसे अपनाएं वजन घटाने के लिए?

Also Read
View All

अगली खबर