Dussehra Vijayadashami 2025 Wishes and Quotes: देश के अन्य भागों में धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्राएं और मेलों के माध्यम से यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। ऐसे में इस शुभ दिन पर अपनों को भेजें कुछ ऐसे शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स।
Dussehra 2025: दशहरा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के दो शब्दों से हुई है 'दश' यानी दस और 'हरा' यानी पराजित करना। इसका आशय है दस सिरों वाले राक्षस रावण पर विजय। यह पर्व नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना के पश्चात दसवें दिन, विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसे अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। देश के अन्य भागों में धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्राएं और मेलों के माध्यम से यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। ऐसे में इस शुभ दिन पर अपनों को भेजें कुछ ऐसे शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स, जो उन्हें न सिर्फ त्योहार की बधाई दें, बल्कि उनके दिलों को छू भी जाएं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया था और उन्हें लेकर अयोध्या लौटे थे। इसी कारण यह दिन सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।देश भर में इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी इस पर्व को उत्साह, श्रद्धा और उमंग से मनाते हैं।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दशहरा,
बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश लाता है।
आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर दिल में जलाएं राम का दीप,
रावण जैसी बुराई हो दूर सभी से।
दशहरा 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
आज के दिन करें बुराइयों का अंत,
राम के मार्ग पर चलें हर दिन।
दशहरा मुबारक हो आपको और आपके अपनों को!
दशहरा है संकल्पों का पर्व,
अच्छाई को अपनाने का उत्सव।
इस विजयादशमी पर मिले आपको नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा!
जब-जब धर्म पर संकट आया,
राम ने रावण को हराया।
दशहरा हमें सिखाता है — हर बुराई पर अच्छाई की जीत संभव है।
शुभ विजयादशमी 2025!
दशहरा आपके जीवन से हर बुराई को दूर कर, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!
असत्य पर सत्य की जीत का ये पर्व आपके जीवन में खुशियों और सकारात्मकता की नई किरण लेकर आए।
शुभ विजयादशमी!
रावण दहन का त्योहार आपके दिल से नफरत और बुराई को जला कर प्रेम और अच्छाई की रोशनी फैलाए।
दशहरा मुबारक हो!
इस दशहरे पर भगवान राम की तरह अपने अंदर छुपे रावण को हराएं और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें।
आपको दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं!
दशहरा आपके जीवन में नई उम्मीदें, नए सपने और नए लक्ष्य लेकर आए।
आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
जहां हर दिल में राम बसा हो,
वहां रावण की कभी जगह नहीं होती।
दशहरा है जीत का संदेश,
आओ इसे अपनाएं दिल से।"
"दशहरा है बुराई पर अच्छाई की जीत,
रावण को जलाना नहीं, अपनी बुराइयां मिटाना है।
आओ इस त्योहार पर खुद को बेहतर बनाएं।"
"रावण के दहन से नहीं, अपने अंदर के रावण को हराओ,
तभी सच में जीत होगी, तभी सच्चा दशहरा मनाओ।"
"दशहरा सिखाता है हमें,
अंधकार में भी उजाला करना है,
रावण नहीं, राम बनकर चलना है।"
"हर विजयादशमी पर बुराई को जलाना है,
अपने भीतर की अच्छाई को जगाना है।
आओ इस दशहरे, नई उम्मीदों का दीप जलाएं।"
दशहरे का त्योहार लेकर आए खुशियां, बुराई पर हो अच्छाई की जीत।
"जहां राम है वहां रावण की कोई जगह नहीं। इस दशहरे चलो दिल से जीतें।
"रावण दहन का पर्व है आया, बुराई को जलाकर अच्छाई को अपनाया।
"दशहरे पर नव संकल्प लें, हर बुराई को दिल से मिटाएं।
"सत्य की जीत का पर्व है दशहरा, दिल से मनाएं यह त्योहार।