लाइफस्टाइल

Scarf Hairstyles: डबल ब्रेड, बबल ब्रेड और मेसी बन जैसे स्कार्फ से बनाएं ट्रेंडी और स्टाइलिश हेयर स्टाइल 

Scarf Hairstyles: अगर आप स्टाइलिश दिखने के लिए आसानी से बनने वाले ट्रेंडी हेयर स्टाइल खोज रही हैं, तो यहां दिए गए हेयर स्टाइल से आइडिया लेकर बना सकती हैं।
2 min read
Jul 12, 2026
Double Braid Scarf Hairstyle, Scarf Bubble Braid Hairstyle
Hair Style (representative image) image credit chatgpt

Easy Scarf Hair Style: अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने हेयर स्टाइल को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो स्कार्फ हेयर स्टाइल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल स्कार्फ के साथ कई तरह के हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें बनाना आसान है और ये कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी तक हर मौके पर अच्छे लगते हैं। आइए जानते हैं स्कार्फ की मदद से बनने वाले कुछ आसान और ट्रेडी हेयर स्टाइल।

स्कार्फ विद डबल ब्रेड हेयर स्टाइल

स्कार्फ से डबल ब्रेड हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों में अच्छी तरह कंघी करें। इसके बाद आगे की तरफ से दोनों ओर थोड़े-थोड़े बाल निकाल लें। अब इन बालों की दो पतली चोटियां बनाकर रबर बैंड से बांध दें। इसके बाद बाकी बालों की एक हाई पोनीटेल बना लें। अब पोनीटेल के ऊपर स्कार्फ बांधें। स्कार्फ के एक हिस्से को बालों के साथ मिलाकर आधे बालों की चोटी बनाएं। इसी तरह दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। कुछ ही मिनटों में आपका स्टाइलिश स्कार्फ विद डबल ब्रेड हेयर स्टाइल तैयार हो जाएगा।

वायरल स्कार्फ बबल ब्रेड हेयर स्टाइल

वायरल स्कार्फ बबल ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले बालों की एक हाई पोनीटेल बनाएं। इसके बाद पोनीटेल के ऊपर स्कार्फ बांध दें। अब बालों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रबर बैंड लगाकर बबल बनाएं। इसके साथ ही स्कार्फ को भी हर बबल के साथ शामिल करते जाएं। यही प्रक्रिया आखिर तक दोहराएं। कुछ ही देर में आपका वायरल स्कार्फ बबल ब्रेड हेयर स्टाइल तैयार हो जाएगा।

स्कार्फ को हेडबैंड की तरह करें इस्तेमाल

अगर आप सिंपल स्कार्फ हेयर स्टाइल चाहती हैं, तो पहले एक नॉर्मल पोनीटेल बना लें। इसके बाद स्कार्फ को हेडबैंड की तरह पहनें। चेहरे के आगे की तरफ कुछ बाल निकालकर उन्हें फेस फ्रेमिंग लुक दें। इससे आपका हेयर स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी नजर आएगा।

इसके अलावा अगर आपके बाल लंबे हैं या आपको खुले बाल पसंद नहीं हैं, तो स्कार्फ की मदद से पहले एक सिंपल चोटी बनाकर उसे बन का लुक दे सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एक नॉर्मल मेसी बन बनाकर उसे स्कार्फ से डेकोरेट भी कर सकती हैं।

Updated on:
12 Jul 2026 04:58 pm
Published on:
12 Jul 2026 04:58 pm