Egg Freezing Akansha Ranjan Kapoor: अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने 32 वर्ष की उम्र में एग्स फ्रीज कराने का अनुभव सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में बताया। आइए, डॉ. ऋचा थानवी (IVF Specialist) से समझते हैं इसके बारे में।
Egg Freezing Akansha Ranjan Kapoor: अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने 32 वर्ष की उम्र में अपने एग्स फ्रीज कराए हैं। सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में एक्ट्रेस ने अपने एग फ्रीजिंग प्रोसेस और अनुभव (Egg Freezing Experience) के बारे में बताया। अगर एग फ्रीजिंग को लेकर कोई सवाल है तो आप अनुभव के आधार पर पढ़ सकते हैं-
एक्ट्रेस का जवाब-एक्ट्रेस आकांक्षा कपूर ने जैसा बताया है कि वो इसके बाद 2-3 दिन तक ठीक से चल-फिर नहीं पा रही थीं। उनके लिए ये कुछ दिन मुश्किल भरे थे। वो कहती हैं कि उनको ऐसा लग रहा था कि पेट के अंदर बैलून जैसा कुछ रखा हुआ है और वो कभी भी फट सकता है। इस कारण बेचैनी भी थी।
वो कहती हैं, "शारीरिक रूप से मुझे बहुत दर्द हो रहा था, जो शायद हर किसी के साथ ना होता हो, लेकिन मुझे बहुत दर्द हो रहा था।"
एक्ट्रेस का जवाब- आकांक्षा कपूर ने 32 की उम्र में ये कराया है। वो अपने अनुभव के आधार पर कह रही हैं कि मैंने देर कर दी है। मुझे इससे पहले आना चाहिए था। आपके अंडे 20 से 25 साल की उम्र के बीच सबसे स्वस्थ होते हैं, काश मुझे यह सब पहले पता होता।
मायो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, 20-25 वर्ष या 30 साल तक आपको ये प्रक्रिया करा लेना चाहिए।
डॉ. का जवाब- डॉ. ऋचा थानवी (IVF Specialist) कहती हैं, भविष्य में अंडे ना बनने की स्थिति, कैंसर जैसी बीमारी, कोमा में जाने पर या अन्य स्वास्थ्य कारण से अगर बांझपन की दिक्कत हो जाती है तो ये सुरक्षित अंडे आपको उस दौरान काम आ सकते हैं। यह आपको बाद में गर्भधारण करने का सर्वोत्तम अवसर दे सकता है। यह सुरक्षित तरीका है इसलिए, एक महिला को बिल्कुल ऐसा करना चाहिए।
जवाब-एग फ्रीजिंग एक प्रजनन संरक्षण तकनीक है, जिसमें महिला के अंडाशय से परिपक्व अंडे निकाले जाते हैं। यह प्रक्रिया 10-14 दिनों तक चलती है। अलग-अलग महिला के लिए ये दिन घट-बढ़ सकते हैं। साथ ही खर्च भी डॉक्टर और अस्पताल निर्भर करता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी एक्ट्रेस के अनुभव, विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।