लाइफस्टाइल

Exhaust Fan Cleaning Tips: आसानी से एग्जॉस्ट फैन पर जमी हुई गंदगी और चिकनाई साफ करने के 3 आसान तरीके

Kitchen Exhaust Fan Cleaning Tips: घर में लगे एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए आज की स्टोरी में हम तीन तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से सफाई कर सकते हैं।
2 min read
Jul 05, 2026
Kitchen Exhaust Fan Cleaning, Exhaust Fan Safai Tips
एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए Cleaning Tips/image credit youtube/@sangeetareallife//@FoodzLife and chatgpt

Exhaust Fan Kaise Saf Kare: किचन या बाथरूम में लगे एग्जॉस्ट फैन पर जमी चिकनाई और गंदगी को समय-समय पर साफ न करने से फैन की स्पीड कम होने के साथ ही इसकी परफॉर्मेंस भी प्रभावित हो जाती है। ऐसे में अगर आप इसे साफ करने के लिए मार्केट से क्लीनर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप यहां बताए गए टिप्स की मदद से एग्जॉस्ट फैन को बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए टिप्स

एग्जॉस्ट फैन पर जमे तेल, धूल और चिकनाई को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़े टब में आधा गर्म पानी भर लें। अब इसमें आधा कप बेकिंग सोडा, आधा कप विनेगर और आधा चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद एग्जॉस्ट फैन के सभी पार्ट्स को, मोटर वाले हिस्से को छोड़कर, इस घोल में 15 से 20 मिनट के लिए डुबो दें ताकि जमी हुई गंदगी और चिकनाई ढीली हो जाए।

अब मोटर की सफाई के लिए एक छोटी कटोरी में थोड़ा विनेगर, बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार करें। इस मिश्रण को ब्रश की मदद से मोटर के ऊपर और आसपास हल्के हाथ से साफ करें, लेकिन ध्यान रखें कि मोटर के अंदर बिल्कुल भी पानी या घोल न जाए। इसके बाद टब में भिगोए हुए सभी पार्ट्स को निकालकर ब्रश या स्क्रबर से साफ करें और साफ पानी से धो लें। आखिर में एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में ऑलिव ऑयल और विनेगर मिलाकर पूरे एग्जॉस्ट फैन पर स्प्रे करें और सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। इसके बाद सभी पार्ट्स पूरी तरह सूख जाने के बाद उन्हें वापस जोड़ दें और एग्जॉस्ट फैन को पहले की तरह फिट कर दें।

एग्जॉस्ट फैन की चिकनाई साफ करने के लिए आसान तरीका

किचन या बाथरूम में लगे एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए सबसे पहले फैन की बिजली का कनेक्शन बंद करके उसे सावधानी से निकाल लें। अब एक बड़ी बाल्टी या टब में गर्म पानी लें और उसमें डिटर्जेंट डालकर अच्छे से घोल बना लें। इसमें थोड़ी देर फैन को आधा-आधा करके डुबोकर रखें ताकि जमी हुई गंदगी ढीली हो जाए, लेकिन ध्यान रखें कि मोटर में पानी न जाए। कुछ मिनट बाद फैन को निकालकर स्क्रबर या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें, लेकिन मोटर के आसपास वाले हिस्से को ध्यान से साफ करें। अंत में साफ पानी से धोकर इसे अच्छी तरह सुखा लें और धूप में रख दें ताकि पूरी नमी निकल जाए।

आसानी से एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए टिप्स

घर में लगे एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए सबसे पहले फैन ब्लेड्स और कवर जैसे पार्ट्स को अलग-अलग कर लें। अब एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट, खाने वाला सोडा और थोड़ा विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब फैन के प्लास्टिक पार्ट्स को इस घोल में कुछ देर के लिए भिगो दें ताकि जमी हुई गंदगी नरम हो जाए। इसके बाद ब्रश, स्क्रबर या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़कर सफाई करें, इससे सारी चिकनाई आसानी से निकल जाएगी।

लेकिन ध्यान दें, मोटर वाले हिस्से में पानी न डालें। उस हिस्से को सिर्फ गीले कपड़े या हल्के गीले स्क्रबर से साफ करें और तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ दें। अंत में सभी पार्ट्स को साफ पानी से धोकर अच्छे से सुखा लें और पूरी तरह सूखने के बाद ही दोबारा फिक्स करें।

Published on:
05 Jul 2026 09:00 am