लाइफस्टाइल

Fruits Not to Eat in Winter: सर्दी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए और क्यों?

Fruits Not to Eat in Winter: मौसम के अनुसार फलों का चयन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कुछ फल सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं या पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

2 min read
Oct 15, 2025
Which fruits are bad in winte|फोटो सोर्स – Freepik

Fruits Not to Eat in Winter: सर्दियों का मौसम स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर फलों का मौसम होता है, लेकिन कुछ ऐसे फल होते हैं जिन्हें सर्दी में खाना नुकसानदायक हो सकता है। मौसम के अनुसार फलों का चयन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कुछ फल सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं या पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।इस लेख में हम जानेंगे कि सर्दियों में कौन-कौन से फल नहीं खाने चाहिए और इसके पीछे क्या कारण होते हैं।

ये भी पढ़ें

Curd In Winter: सर्दियों में भी खाया जा सकता है दही? जानिए इसके खाने के फायदे या नुकसान

खीरा और तरबूज

ये दोनों फल गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन सर्दियों में यही ठंडक आपके लिए मुसीबत बन सकती है। खीरा और तरबूज का सेवन करने से शरीर में ठंडक बढ़ती है, जिससे खांसी-जुकाम की संभावना भी बढ़ जाती है। सर्द मौसम में इनका सेवन टालना ही समझदारी है।

नारियल पानी


नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसकी अधिकता नुकसानदायक हो सकती है। इसका ठंडा प्रभाव शरीर में कफ बढ़ा सकता है, जिससे खांसी और सीने में जकड़न हो सकती है। अगर आपको बार-बार सर्दी लग जाती है, तो सर्दियों में नारियल पानी का सेवन सीमित रखें।

अंगूर


अंगूर स्वाद में तो ज़रूर लाजवाब होते हैं, लेकिन सर्दियों में इनका अत्यधिक सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप पहले से ही सर्दी या खांसी से जूझ रहे हैं, तो अंगूर आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। इनका ठंडा स्वभाव कफ को बढ़ाता है, जिससे गले में खराश और जुकाम की स्थिति और बिगड़ सकती है।

स्ट्रॉबेरी


स्ट्रॉबेरी देखने में जितनी आकर्षक होती है, सर्दियों में उतनी ही हानिकारक साबित हो सकती है। इसका कूलिंग नेचर आपके शरीर में बलगम (कंजेशन) बढ़ा सकता है। अगर आपको एलर्जी, खांसी या गले में जलन की समस्या है, तो स्ट्रॉबेरी से दूरी बनाना ही बेहतर होगा।

एवोकाडो


एवोकाडो हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है और वजन घटाने से लेकर स्किन हेल्थ तक कई फायदे देता है। लेकिन सर्दियों में इसका सेवन सभी के लिए उपयुक्त नहीं है। इसमें मौजूद हिस्टामाइन कुछ लोगों में एलर्जी और कफ की समस्या बढ़ा सकता है। यह छाती में जमाव और संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए सर्दियों में एवोकाडो से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें

Radish Benefits: सर्दियों में मूली खाना क्यों है फायदेमंद? जानिए सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लाभ

Published on:
15 Oct 2025 01:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर