लाइफस्टाइल

Gas Burner Cleaning Hack: गैस बर्नर की धीमी फ्लेम से हैं परेशान? इस आसान तरीके से करें सफाई, बंद होल भी होंगे साफ 

Gas Burner Cleaning Tips: अगर गैस बर्नर पर जली हुई गंदगी की वजह से आपके गैस चूल्हे की फ्लेम सही तरीके से नहीं निकल रही है, तो यहां बताए गए टिप्स अपनाकर आप इसे घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं।
2 min read
Jul 18, 2026
How To Clean Gas Burner, Gas Burner Cleaning At Home
Gas Burner Cleaning Tips/image credit youtube/@TechRaksha1 and chatgpt

Gas Burner Clean Kaise Kare: रोजाना खाना बनाते समय गैस बर्नर पर दूध, चाय या सब्जी गिरने से उस पर कालापन और चिकनाई जमने लगती है। अगर समय-समय पर इसकी सफाई न की जाए, तो यही गंदगी धीरे-धीरे बर्नर के छोटे-छोटे होल बंद कर देती है। इसकी वजह से गैस की फ्लेम सही तरीके से नहीं जलती, खाना बनने में ज्यादा समय लगता है और गैस की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए आपको बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप गैस बर्नर को बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं गैस बर्नर को साफ करने के 5 आसान और असरदार टिप्स।

गैस बर्नर साफ करने के लिए बनाएं DIY क्लीनिंग लिक्विड

बर्नर साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें, जिसमें बर्नर पूरी तरह डूब जाए। अब इसमें एक छोटा चम्मच सफेद सिरका या आधे नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद दोनों गैस बर्नर को इस पानी में डाल दें और ऊपर से धीरे-धीरे इनो डालें। इनो डालने के बाद पानी में होने वाला रिएक्शन जमी हुई गंदगी और चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है। अब बर्नर को 10 से 15 मिनट तक इसी घोल में डूबा रहने दें। बीच में एक बार बर्नर को पलट दें, ताकि चारों तरफ बराबर सफाई हो सके।

ब्रश से करें सफाई

15 मिनट बाद बर्नर को बाहर निकालें। अगर कहीं गंदगी बची हो, तो पुराने टूथब्रश पर बर्तन साफ करने वाला लिक्विड या साबुन लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। इससे जमी हुई चिकनाई, कालिख और जली हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी। अगर फिर भी किसी जगह जिद्दी दाग रह जाएं, तो वहां थोड़ा नमक लगाकर नींबू के छिलके से हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद दोबारा ब्रश से साफ करें।

आखिर में करें ये काम

बर्नर साफ करने के बाद उसे साफ पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने के लिए धूप में रख दें। जब बर्नर अच्छी तरह सूख जाए, तभी उसे गैस स्टोव पर लगाएं। गीले बर्नर का तुरंत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसमें बचा हुआ पानी बर्नर के होल में जमा हो सकता है, जिससे गैस के प्रवाह में रुकावट आती है। इसकी वजह से गैस की फ्लेम सही तरीके से नहीं जलती।

समय-समय पर करें सफाई

अगर आप चाहते हैं कि गैस बर्नर हमेशा सही से जले और उसे साफ करने में ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े, तो हफ्ते में एक बार या महीने में कम से कम दो बार इसकी सफाई जरूर करें। इससे बर्नर पर जमी गंदगी नहीं जमेगी, होल बंद नहीं होंगे और गैस की फ्लेम भी अच्छी बनी रहेगी।

Updated on:
18 Jul 2026 10:43 am
Published on:
18 Jul 2026 10:37 am