लाइफस्टाइल

Ghee For Hair: बालों में घी लगाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? इस्तेमाल से पहले जान लें ये 3 जरूरी सावधानियां

Ghee For Hair: क्या आप भी फ्रिजी और रूखे बालों से परेशान हैं? जानिए क्या हफ्ते में दो बार घी का इस्तेमाल आपके बालों की चमक वापस ला सकता है। रिसर्च से समझें इसके फायदे और नुकसान।

2 min read
Jan 19, 2026
Benefits Of Ghee For Hair | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

Ghee For Hair: अक्सर हम अपनी 'परफेक्ट सेल्फी' क्लिक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी हमारे बिखरे और उड़े-उड़े बाल (Frizzy Hair) विलेन बनकर हमारी सारी मेहनत खराब कर देते हैं। फ्रिजी बाल न केवल लुक बिगाड़ते हैं, बल्कि यह इस बात को भी दिखाते हैं कि आपके बालों में नमी की भारी कमी है। ऐसे में दादी-नानी के नुस्खों में 'घी' को सबसे कारगर माना गया है। आइए जानते हैं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library Of Medicine) में इसके बारे में क्या बताया गया है।

ये भी पढ़ें

Beauty Trends 2026: ​स्किन केयर या दिखावा? ‘फेशियल ड्राई ब्रशिंग’ करने से पहले पढ़ें ये खबर, वरना खराब हो सकती है स्किन

क्यों होते हैं बाल फ्रिजी?

जर्नल के अनुसार, जब बालों की नेचुरल चिकनाहट खत्म हो जाती है, तो वे रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। वहीं, जब बालों की बाहरी परत (क्यूटिकल) खुल जाती है, तो हवा की नमी बालों के अंदर घुसकर उन्हें फुला देती है, जिससे बाल बिखरे हुए नजर आते हैं। बार-बार शैम्पू, हीट स्टाइलिंग और हार्ड वॉटर इसके मेन कारण है।

क्या घी है फ्रिज का परमानेंट सॉल्यूशन?

घी में मौजूद विटामिन A और फैटी एसिड्स बालों की बाहरी लेयर पर एक सुरक्षा कवच बना देते हैं। इससे बाल टेम्पररी तौर पर मुलायम और चमकदार दिखने लगते हैं।

​घी लगाने का सही तरीका और सावधानियां

​घी के फायदों के साथ-साथ इसका सही इस्तेमाल जानना भी बेहद जरूरी है:

  • घी को केवल 30 से 60 मिनट के लिए ही बालों में लगाएं।
  • रातभर घी लगाकर छोड़ने से स्कैल्प के रोमछिद्र (Pores) बंद हो सकते हैं और गंदगी चिपक सकती है।
  • अगर आपको डैंड्रफ की प्रॉब्लम है, तो घी लगाने से बचें। यह प्रॉब्लम को और बढ़ा सकता है।

बेस्ट रिजल्ट के लिए क्या करें?

​घी को और असरदार बनाने के लिए इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाया जा सकता है। इस मिक्सचर को सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं। इसे आप इलाज के बजाय एक पोषण की तरह देखें। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह के ब्रेकआउट्स से बचा जा सकें।

ये भी पढ़ें

Face Tan Removal At Home: धूप की वजह से डल हो गई है स्किन? आज ही ट्राई करें ये नेचुरल पैक, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Also Read
View All

अगली खबर