लाइफस्टाइल

Ghee Health Benefits: घी खाना सेहत के लिए अच्छा या बुरा, इन 7 बातों से समझिए

Ghee Health Benefits: जानें घी खाने के फायदे और नुकसान। कोलेस्ट्रॉल, पाचन, इम्यूनिटी और लैक्टोज इंटॉलरेंस पर घी का असर। हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ घी सुरक्षित है या नहीं?

2 min read
Oct 02, 2025
Ghee Health Benefits (Photo- freepik)

Ghee Health Benefits: घी हमेशा से भारतीय रसोई और आयुर्वेद का अहम हिस्सा रहा है। दादी-नानी इसे स्वास्थ्य और पोषण का पावरहाउस मानती हैं। वहीं, कई लोग खासकर हार्ट या कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए घी को हानिकारक मानते हैं। तो सवाल उठता है। घी खाना सेहत के लिए अच्छा है या बुरा? आइए जानते हैं इसे 7 महत्वपूर्ण बिंदुओं में।

ये भी पढ़ें

Ghee Benefits: सुबह खाली पेट घी का सेवन बना सकता है आपको बीमारियों से फ्री, खुद बाबा रामदेव ने बताया असरदार तरीका

पोषक तत्वों से भरपूर

घी वसायुक्त होता है और इसमें प्रोटीन या फाइबर की खास मात्रा नहीं होती। लेकिन इसमें विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं। इसके अलावा, यह ब्यूटिरिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल पर प्रभाव

एक चम्मच घी में लगभग 7.5-8 ग्राम सैचुरेटेड फैट और 32-33 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अधिक मात्रा में घी खाने से बचना चाहिए। लेकिन संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ सीमित मात्रा में घी लेना सुरक्षित माना जाता है।

हृदय स्वास्थ्य

कुछ रिसर्च बताते हैं कि सीमित मात्रा में घी का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट की समस्या वाले लोग इसे डॉक्टर की सलाह के साथ ही लें।

पाचन में सुधार

घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड आंतों की दीवार को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

ब्यूटिरिक एसिड शरीर में T-सेल्स के उत्पादन में मदद करता है, जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में महत्वपूर्ण होते हैं। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

लैक्टोज इंटॉलरेंस के लिए सुरक्षित

घी लैक्टोज-फ्री होता है। ऐसे में जो लोग दूध, दही या पनीर नहीं खा पाते, वे भी घी का सेवन कर सकते हैं और सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं।

मात्रा का ध्यान जरूरी

घी का सेवन आपके स्वास्थ्य पर कैसे असर डालेगा, यह आपकी डाइट, लाइफस्टाइल और आनुवंशिक संरचना पर निर्भर करता है। सीमित मात्रा में घी लेना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, जबकि अधिक मात्रा नुकसानदेह साबित हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर