Glass Bridge in India: ऋषिकेश में बजरंग सेतु का काम आखिरी दौर में है। अब लक्ष्मण झूला की जगह कांच के पुल पर चल सकेंगे पर्यटक। साथ ही जानिए भारत के उन 5 ग्लास ब्रिजेस के बारे में जिन्हें आप अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Glass Bridge in India: अगर आप भी ऋषिकेश में गंगा किनारे सुकून की तलाश में जा रहे हैं, तो यह जगह अपनी टॉप लिस्ट में शामिल कर लें। ऋषिकेश की पहचान लक्ष्मण झूला के बंद होने के बाद अब वहां देश का पहला ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु बनकर लगभग तैयार है। सोचिए, पैरों के नीचे पारदर्शी कांच और नीचे बहती गंगा। यह नजारा किसी का भी दिल जीत लेने वाला है। सिर्फ ऋषिकेश ही नहीं, अब तो भारत के कई राज्यों में ऐसे शानदार कांच के पुल बन चुके हैं, जो टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। आइए जानते हैं बजरंग सेतु की खासियत और देश के अन्य मशहूर ग्लास ब्रिजेस के बारे में।
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास ही बना यह बजरंग सेतु करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 132 मीटर है। इस पुल की खूबी यह है कि इसमें पैदल चलने वालों के लिए किनारों पर मजबूत कांच लगाया गया है, जबकि बीच का हिस्सा वाहनों के लिए है। इसका गेट केदारनाथ मंदिर जैसा बनाया गया है, जो इसे और भी भव्य बनाता है। ANI के अनुसार, अप्रैल तक इसके पूरी तरह खुलने की उम्मीद है, जिसके बाद ऋषिकेश का टूरिज्म चमक उठेगा।
आजकल लोग सिर्फ घूमना नहीं चाहते, बल्कि कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं। ये कांच के पुल एडवेंचर के साथ-साथ शानदार सेल्फी पॉइंट्स भी बन गए हैं। सोशल मीडिया के जमाने में ऐसी जगहें युवाओं की पहली पसंद बन गई हैं। साथ ही, इससे स्थानीय दुकानदारों और होटल्स का बिजनेस भी बढ़ता है।
आजकल भारत में ग्लास ब्रिज का बड़ा क्रेज है। अगर आप भी रोमांच के शौकीन हैं, तो इन 5 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर जोड़ें
भारत में बाकी सभी कांच के पुल ग्लास स्काईवॉक यानी जमीन या खंभों पर परमानेंट फिक्स हैं, जबकि ऋषिकेश का बजरंग सेतु भारत का पहला ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज यानी तारों के सहारे हवा में झूलता हुआ कांच का पुल है। यह पुराने लक्ष्मण झूला की तरह हवा में लहराएगा भी और इसके पारदर्शी कांच के फर्श से नीचे बहती गंगा का रोमांचक नजारा भी दिखेगा, जो इसे तकनीक और अनुभव के मामले में देश के बाकी सभी ग्लास ब्रिजेस से बिल्कुल अलग और पहला बनाता है।