लाइफस्टाइल

Glitter Lipstick: सिंपल लिपस्टिक से हो गई हैं बोर? ट्राई करें ये 5 ग्लिटर शेड्स, पार्टी में सब आपको ही देखेंगे

Glitter Lipstick: सिंपल लिपस्टिक से बोर हो चुके हैं? अब पाइए सेलेब्रिटी जैसा ग्लैमरस लुक बस एक स्वाइप में। शादी हो या पार्टी, ग्लिटर लिपस्टिक का नया ट्रेंड आपके पूरे चेहरे पर ग्लो ला देगा। यहां जानिए इस साल के सबसे हिट स्पार्कल लिपस्टिक शेड्स जो ट्रेंड सेंटर हो सकते हैं।

3 min read
Jan 11, 2026
Top glitter lipstick shades, Glamorous glitter lipstick range
Trendy Glitter Lipstick Shades | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

Glitter Lipstick Trend: आजकल मेकअप का ट्रेंड पूरी तरह से शाइन और स्पार्कल हो रहा है, और इसमें सबसे ज्यादा क्रेज ग्लिटर लिपस्टिक का देखने को मिल सकता है। अब सिर्फ मैट या न्यूड शेड्स से काम नहीं चलता, थोड़ी सी चमक हो तो पूरा लुक ही नेक्स्ट लेवल लग सकता है। पार्टी, शादी, फेस्टिवल या नाइट आउट हो, जब होंठ ग्लॉसी और ग्लिटर से भरे होते हैं, तो पूरा चेहरा ग्लो करने लगता है। सिर्फ एक स्वाइप में ही बोल्ड, स्टाइलिश और ग्लैमरस वाइब आ जाती है, जो आपको भीड़ में सबसे अलग और सबसे ज्यादा चमकदार बना सकती है।

मॉव पेटल स्पार्कल लिपस्टिक (Mauve Petal Sparkle Lipstick)

Mauve Petal Sparkle Lipstick | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

यह शेड उन लोगों के लिए है जो सिंपल लेकिन एलिगेंट दिखना चाहती हैं। फूलों जैसी सॉफ्टनेस और ग्लिटरी शाइन के साथ यह डे-पार्टी और लंच डेट के लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है।

रेडिएंट मॉव ग्लिटर लिपस्टिक (Radiant Mauve Glitter Lipstick)

Radiant Mauve Glitter Lipstick | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

अगर आपको एक्स्ट्रा शाइन पसंद है, तो यह शेड आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसका ग्लिटर आपके होंठों को 3D इफेक्ट देता है, जिससे वे शाम की लाइट में और भी ज्यादा ग्लोइंग और फुलर दिख सकते हैं।

मिडनाइट गोल्ड डस्ट लिपस्टिक (Midnight Gold Dust Lipstick)

Midnight Gold Dust Lipstick | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

ये लिपस्टिक बोल्ड और रॉयल लुक चाहने वालों की पहली चॉइस हो सकती है। डार्क बेस पर गोल्डन ग्लिटर वाली यह लिपस्टिक किसी भी ग्रैंड नाइट पार्टी या रिसेप्शन में आपको सबसे अलग और ग्लैमरस दिखा सकती है।

रोज मॉव ग्लिटर लिपस्टिक (Rose Mauve Glitter Lipstick)

Rose Mauve Glitter Lipstick | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

पिंक शेड़ और मॉव का यह मिक्स फेस्टिवल और शादी के सीजन के लिए बेस्ट है। यह ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छा जाता है और आपको एक परफेक्ट फेस्टिव रेडी लुक दे सकता है।

रोज क्वार्ट्ज स्पार्कल लिपस्टिक (Rose Quartz Sparkle Lipstick)

Rose Quartz Sparkle Lipstick | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

यह लिपस्टिक शेड आपको फ्रेश और यूथफुल लुक दे सकता है। इसका ग्लासी फिनिश ग्लो इतना शानदार है कि आपको अलग से ग्लॉस लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनिमल मेकअप के लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकती है।


Published on:
11 Jan 2026 05:20 pm