लाइफस्टाइल

Happiest City In Asia: मुंबई की मुस्कान ने दिलाई जगह एशिया की टॉप 10 खुशहाल सिटीज में

Happiest City In Asia: मुंबई को 2025 के इस सर्वे में मुंबई को एशिया का सबसे खुशहाल शहर चुना गया है। आइए जानते हैं बाकी 9 एशिया के सबसे खुशहाल शहरों के नाम।
2 min read
Nov 06, 2025
Mumbai city news, Asia top cities happiness, Indian cities happiness ranking,
Asia happiest cities 2025|फोटो सोर्स – Freepik

Happiest City In Asia: मुंबई, जिसे लोग प्यार से ड्रीम सिटी कहते हैं, अब हैप्पी सिटी के नाम से भी पहचानी जा रही है।Time Out की नई सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई को एशिया का सबसे खुशहाल शहर (Happiest City in Asia 2025) घोषित किया गया है।यह सर्वे 18,000 से ज्यादा लोगों पर किया गया, जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्हें अपने शहर में रहने का अनुभव कैसा लगता है जैसे कि संस्कृति, खाना, नाइटलाइफ, और लोगों की खुशहाली जैसी बातें।चलिए, जानते हैं टॉप 10 खुशहाल शहरों की पूरी लिस्ट।

मुंबई क्यों बनी एशिया की सबसे खुशहाल सिटी? (रिपोर्ट के मुताबिक)

94% मुंबईकरों ने कहा कि यह शहर उन्हें खुशी देता है।
89% लोगों ने माना, वे मुंबई में बाकी जगहों से ज्यादा खुश महसूस करते हैं।
88% लोगों ने कहा, उन्हें लगता है कि पिछले कुछ समय में शहर में खुशहाली बढ़ी है।
87% ने माना, यहां के लोग खुद भी बेहद खुशमिजाज हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की जोशभरी नाइटलाइफ, बॉलीवुड इंडस्ट्री, असंख्य करियर मौके, और स्ट्रीट फूड कल्चर इस शहर को हमेशा जिंदा दिल बनाए रखते हैं।

एशिया की टॉप 10 खुशहाल सिटीज 2025

Asia city ranking 2025|फोटो सोर्स – Freepik
  • मुंबई, भारत
  • बीजिंग, चीन
  • शंघाई, चीन
  • चियांग माई, थाईलैंड
  • हनोई, वियतनाम
  • जकार्ता, इंडोनेशिया
  • हांगकांग
  • बैंकॉक, थाईलैंड
  • सिंगापुर
  • सियोल, दक्षिण कोरिया

बाकी बड़े शहर क्यों पीछे रह गए?

दिलचस्प बात यह है कि टोक्यो, सिंगापुर और सियोल जैसे आधुनिक शहर इस बार खुशहाली की रेस में पीछे रह गए।सर्वे के मुताबिक, टोक्यो में सिर्फ 70% लोगों ने कहा कि उनका शहर उन्हें खुश रखता है।विशेषज्ञों का मानना है कि यहां की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी इसका कारण हो सकती है।

जहां हर गली में बसती है मुस्कान

Marine Drive से लेकर वड़ा पाव की खुशबू तक, मुंबई हर दिन अपने लोगों को जीने की वजह देती है।
शायद यही वजह है कि इस बार यह शहर पूरे एशिया में खुशियों की राजधानी बन गया है।

Updated on:
06 Nov 2025 04:28 pm
Published on:
06 Nov 2025 04:28 pm