Happy Birthday Sidharth Malhotra: आज जब सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे फिट और स्टाइलिश एक्टर्स में गिने जाते हैं, तो उनकी लाइफस्टाइल देखकर ऐसा लगता है कि उनकी फिटनेस हमेशा महंगी डाइट पर निर्भर रही होगी। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आइए जानते हैं कि उनके स्ट्रगल के दिनों में उनका ब्रेकफास्ट क्या हुआ करता था।
Happy Birthday Sidharth Malhotra: आज जब सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे फिट और स्टाइलिश एक्टर्स में गिने जाते हैं। कल, 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा 41 साल के हो जाएंगे वहीं उम्र भले ही बढ़ रही हो, लेकिन उनकी फिटनेस और चार्म आज भी उन्हें यंग, हैंडसम और परफेक्ट हंक बनाए हुए है। लेकिन बॉलीवुड में नाम, पहचान और फिट बॉडी बनाने से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि उनके स्ट्रगल के दिनों में फिटनेस की शुरुआत किसी महंगी डाइट या प्रोटीन शेक से नहीं, बल्कि एक बेहद सादे नाश्ते से हुई थी। उस वक्त सिद्धार्थ का फेवरेट ब्रेकफास्ट शकरकंद हुआ करता था, जो सस्ता होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर था। यही साधारण आदत आगे चलकर उनकी मजबूत फिटनेस की नींव बनी।
हाल ही में नयनदीप रक्षित से बातचीत में सिद्धार्थ ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जो बताता है कि फिट रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट या फैंसी डाइट जरूरी नहीं होती।अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि उस वक्त उनका रोज़ का नाश्ता कोई स्मूदी बाउल या प्रोटीन शेक नहीं, बल्कि साधा-सा शकरकंद हुआ करता था। उन्होंने कहा,“मैं उस समय शकरकंद खाता था। वही मेरा फिक्स्ड ब्रेकफास्ट था। प्रोटीन और कार्ब्स के लिए। सस्ता भी था और असरदार भी।”कम पैसों में ज्यादा ताकत देने वाला यह भोजन उनके लंबे और थकाने वाले दिनों के लिए परफेक्ट था।
शकरकंद को यूं ही सुपरफूड नहीं कहा जाता। यह पोषण से भरपूर होता है और फिटनेस से जुड़े लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। करीब 200 ग्राम पका हुआ शकरकंद शरीर को अच्छी मात्रा में एनर्जी देता है, बिना ज्यादा फैट जोड़े।इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी यह एक बढ़िया विकल्प है।