लाइफस्टाइल

घर की गंदगी और बिखरे हुए सामान देख के होता है स्ट्रेस और झुंझलाहट, तो फॉलो करें ये 5 हैक्स 

Home Organization Tips : अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें घर में बिखरा सामान देखकर झुंझलाहट होने लगती है, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। हम घर को मैनेज करने के साथ ही स्ट्रेस-फ्री रहने की कुछ ट्रिक्स शेयर करने जा रहे हैं।

2 min read
May 30, 2026
घर को व्यवस्थित रखने के लिए टिप्स और ट्रिक घर को व्यवस्थित रखने के लिए टिप्स और ट्रिक | image credit gemini

Simple Daily Home Cleaning Hacks: क्या ऐसा हुआ है कि आप सुबह उठें और सोफे पर बिखरे कपड़े, डाइनिंग टेबल पर फैला सामान, या सिंक में झूठे बर्तन देखकर आपका मन भारी हो गया हो? हम में से कई लोग इस अहसास से गुजरते हैं। जब घर बिखरा होता है, तो ऐसा लगता है जैसे हमारे विचार भी उलझ गए हैं। इस बिखराव का सीधा असर हमारी मानसिक शांति पर पड़ता है। इसे सुधारने के लिए बस कुछ मिनटों की शुरुआत ही चाहिए।

आइए, आज की स्टोरी में जानते हैं छोटे-छोटे लेकिन जरूरी 5 हैक्स, जिन्हें अगर आप फॉलो करती हैं, तो इस समस्या से आराम पा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

जयपुर में पत्रकार कॉलोनी में रफ्तार के कहर के बाद सुबह का मंजर, बिखरे ठेले और खून के धब्बे बयां कर रहे रात का खौफ

पांच मिनट का टाइमर ट्रिक (Used Five-minute timer trick)

मोबाइल में पांच मिनट का टाइमर लगाएं। तय करें कि आप केवल एक छोटी सी जगह साफ करेंगे। जैसे अपनी काम करने की टेबल, रसोई का एक हिस्सा या डाइनिंग टेबल। एक कोना साफ होता है, तो आप दिन के लिए प्रेरित होते हैं।

'वन टच' नियम को फॉलो करें (Follow the 'One Touch' rule)

'वन टच' नियम का मतलब है कि किसी भी चीज को एक बार ही छुएं। अगर आपने कोई किताब पढ़ी है, तो उसे वापस उसकी सही जगह पर रखें। कपड़े उतारे, तो उन्हें कुर्सी पर फेंकने की बजाय अलमारी में रखें। यह आदत घर बिखरने से रोकती है और आपका समय बचाती है।

कमरे में हवा-रोशनी आने दें (Let air and light into the room)

बंद कमरे हमारे विचारों को भी बांध देते हैं। सुबह उठते ही खिड़कियां खोल दें। ताजा हवा और धूप जब घर में आती है, तो एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लंबी सांस लें और महसूस करें कि मन की उलझन बाहर जा रही है।

डायरी में विचार लिखें (Write thoughts in a diary)

कई बार घर से ज्यादा हमारा दिमाग बिखरा होता है। मन में जो भी चिंताएं या काम की बातें चल रही हैं, उन्हें लिख लें। जब विचारों को पन्नों पर उतार देते हैं, तो दिमाग का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है। आप बेहतर फील करते हैं।

खुद के लिए दयालु बनें (Be kind)

इस बात को समझें कि घर हमेशा सजा नहीं रह सकता। बिखरा होना इस बात का सबूत है कि वहां जीवन है, वहां लोग रहते हैं और अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ में लगे हैं।

इन 5 नियमों को अगर आप फॉलो करती हैं, तो आप अपने घर को मैनेज करने के साथ-साथ खुद को खुश रख सकती हैं और अपने लिए समय भी निकाल सकती हैं।

Published on:
30 May 2026 03:10 pm
Also Read
View All