
Natural Mosquito and Fly Repellent Home Tips: बारिश के दिनों में सफाई करने के बाद भी घर में मच्छर, मक्खियों और छोटे छोटे कीड़ों के आने की परेशानी बढ़ जाती है। इनसे बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के स्प्रे और केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से इन्हें घर में आने से रोकने के साथ ही भगाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू उपाय।
बरसात के मौसम में वॉश बेसिन और सिंक के आसपास नमी अधिक रहती है, जिससे मच्छर, मक्खियां और अन्य कीड़े पनपने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नालियों, सिंक और वॉश बेसिन की नियमित सफाई करें। इसके साथ ही घर में रखे कूलर और उन सभी जगहों की भी सफाई करें, जहां पानी जमा होने की संभावना रहती है।
घर से मच्छरों को भगाने के लिए आप कपूर पाउडर में थोड़ा नीम का तेल और तेजपत्ता डालकर इसे एक मिट्टी के दीये में रखकर कुछ देर जलाने के बाद बुझा दें, ताकि इसकी खुशबू पूरे कमरे में फैल सके। इसकी गंध से मच्छर और मक्खियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।
नींबू के छिलकों को फेंकने की बजाय उन्हें पानी के साथ पीसकर एक लिक्विड तैयार करें। इसके बाद इसमें नमक, मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) और डिटॉल मिलाकर क्लीनर तैयार करें। अब इस क्लीनर को थोड़ी मात्रा मेंं पोछे के पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करें। ऐसा करने से घर में मक्खियों के आने की समस्या में राहत आपको मिल सकती है।
किचन में रखे फलों और सब्जियों के पास अगर मक्खियां ज्यादा मंडरा रही हैं, तो उन्हें दूर रखने के लिए जिस बर्तन या टोकरी में फल और सब्जियां रखी हैं, उसके किनारों को सफेद सिरके (विनेगर) से साफ कर सकते हैं। सिरके की तेज गंध मक्खियों को दूर रखने में मदद कर सकती है।