लाइफस्टाइल

कम दूध में बनानी है ज्यादा चाय? ये आसान ट्रिक आएगी काम, हर घूंट में मिलेगा स्वाद

Tea Recipe: घर में दूध कम है और मेहमान ज्यादा हैं तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर कम दूध में भी स्वाद और खुशबू वाली चाय तैयार की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
Tea Recipe
Tea Recipe (screenshot) image credit youtube / @bharatzkitchenHINDI

Tasty Tea Recipe: ब्लैक टी, ग्रीन टी और हर्बल टी के अलावा भारत में दूध वाली चाय भी खूब पसंद की जाती है। किसी को गाढ़ी और ज्यादा दूध वाली चाय पसंद होती है तो कोई हल्की चाय पीना पसंद करता है। लेकिन जब घर में दूध कम हो और चाय पीने वाले ज्यादा हों, तो परेशानी हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से कम दूध में भी स्वादिष्ट चाय बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप दूध
  • 1 -1.5 कप पानी
  • 2 छोटी चम्मच चायपत्ती
  • 2-3 छोटी चम्मच चीनी या स्वाद के अनुसार
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 हरी इलायची
  • 1 लौंग
  • 2 - 3 काली मिर्च
  • 1/2 दालचीनी का टुकड़ा

ऐसे बनाएं कम दूध में अच्छी चाय

स्टेप 1: चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गैस पर रखें और अच्छी तरह उबाल आने दें। इसके बाद उबलते पानी में अदरक, इलायची, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी डालें। इन्हें 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद और खुशबू पानी में अच्छी तरह मिल जाए।

स्टेप 2: अब पानी में चायपत्ती डालकर करीब 1 से 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। पानी का रंग बदलने लगेगा और चायपत्ती का स्वाद भी अच्छी तरह निकल आएगा। ध्यान दें, चायपत्ती को बहुत देर तक तेज आंच पर पकाने से चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है, इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा न उबालें।

स्टेप 4: अब चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसके बाद पैन में दूध डालें और चाय को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। अगर दूध फ्रिज में रखा हुआ है तो उसे सीधे ठंडा डालने के बजाय कुछ देर बाहर रखकर सामान्य तापमान पर आने दें। दूध डालने के बाद चाय में अच्छी तरह उबाल आने दें और बीच बीच में चलाते रहें।

स्टेप 5: दूध डालने के बाद चाय में एक अच्छा उबाल आने दें। इसके बाद कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं। जब चाय का रंग और खुशबू अच्छी आने लगे तो गैस बंद कर चाय छानकर सर्व करें

कम दूध में अच्छी चाय बनाने के लिए टिप्स

अगर आपको ज्यादा लोगों के लिए चाय बनानी है और घर में दूध कम है या दूध बहुत पतला है, तो थोड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सीधे गर्म चाय में डालने के बजाय पहले थोड़े गुनगुने दूध या पानी में अच्छी तरह घोल लें। इसके बाद इसे चाय में धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं। इससे चाय को थोड़ा गाढ़ा बनाने में मदद मिल सकती है।

Updated on:
01 Oct 2026 01:46 pm
Published on:
01 Oct 2026 01:40 pm