लाइफस्टाइल

चेहरा धोने के बाद खिंची-खिंची महसूस होती है स्किन? गर्म पानी, बार-बार फेसवॉश और स्क्रबिंग जैसी ये 7 गलतियां बढ़ा सकती हैं ड्राईनेस

Winter Skincare Tips: सर्दियों में चेहरा धोने के बाद स्किन में खिंचाव और रूखापन महसूस होता है, तो डेली रूटीन की कुछ आदतों में बदलाव करके इससे बचा जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 1:34 PM IST
winter skincare tips, dry skin care,
Dry Skin के लिए Winter Skincare Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Dry Skin Care Tips: सर्दियां आते ही स्किन ड्राई होने की वजह से खिंची-खिंची लगने लगती है। ऐसे में गलत तरीके से फेसवॉश करना या स्किन रूटीन की कुछ गलतियां इसे और बढ़ा सकती हैं। डेली रूटीन की कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके इससे बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में खिंची-खिंची स्किन से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

स्किन खिंची-खिंची लगने से बचने के लिए न करें ये गलतियां

गर्म पानी से चेहरा धोना

ठंड में गर्म पानी से फेसवॉश करना अच्छा लगता है, लेकिन ऐसा करने से स्किन का नेचुरल ऑयल हट जाता है। इससे स्किन रूखी होकर खिंचने लगती है। इसलिए चेहरा धोने के लिए गुनगुना या हल्का नॉर्मल पानी इस्तेमाल करें।

दिन में बार-बार फेसवॉश करना

कुछ लोग स्किन को साफ करने के लिए हर थोड़ी देर में चेहरा धोना पसंद करते हैं। इससे स्किन साफ नहीं होती, बल्कि और सूखती है, जिससे वो खिंची-खिंची लगने लगती है। इसलिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड क्लींजर से फेसवॉश करें।

गलत फेसवॉश या साबुन का इस्तेमाल

ज्यादातर लोगों को लगता है कि फेसवॉश या साबुन जितना ज्यादा झाग देता है, स्किन उतनी ही अच्छी साफ होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। सर्दियों में माइल्ड, बिना खुशबू वाला या हाइड्रेटिंग क्लींजर चुनें। इसके साथ ही चेहरे पर बॉडी साबुन लगाने से बचें।

मॉइस्चराइजर लगाने में देर करना

स्किन गीली या हल्की नम हो, तभी मॉइस्चराइजर लगाना अच्छा रहता है। चेहरा धोकर तौलिए से हल्के हाथ से थपथपाकर पोंछें, रगड़ें नहीं, और 2-3 मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे नमी स्किन में रुकी रहती है। देर से लगाने पर खिंचाव महसूस हो सकता है।

स्क्रब या एक्सफोलिएशन ज्यादा करना

सर्दियों में स्किन पर डेड सेल्स दिखते हैं तो लगता है कि स्क्रब से रगड़कर हटा दें। लेकिन रोज या बार-बार स्क्रब करने से जलन और लालिमा बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से एक्सफोलिएशन करें।

एक्टिव प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल

विटामिन C, रेटिनॉल, AHA या BHA जैसे कई सारे स्किन केयर एक्टिव प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल करने से बचें। इन्हें डॉक्टर की सलाह से ही अपने स्किन केयर में शामिल करें।

सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना छोड़ देना

कुछ लोगों को लगता है कि सर्दियों में धूप कम लगती है, तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं। पर UV किरणें सर्दियों में भी होती हैं, और धूप में बैठने वाले लोगों की स्किन पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।

स्किन केयर के साथ ही इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कमरे में हीटर चलाने से हवा और सूखी हो जाती है। कमरे में नमी का ध्यान रखें, जरूरत हो तो ह्यूमिडिफायर चलाएं।
  • ऊनी कपड़े सीधे चेहरे या गर्दन की स्किन से रगड़ खाएं तो जलन हो सकती है। मफलर या स्कार्फ के नीचे सूती कपड़ा रखें।
  • लंबे गर्म शॉवर से बचें।
  • सर्दियों में प्यास कम लगती है, पर शरीर को पानी की जरूरत रहती है। इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार पानी पीते रहें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।

Updated on:
18 Nov 2026, 1:34 PM IST
Published on: