Deepti Sharma Fitness: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा की फिटनेस का खुला राज। जानें आगरा की गुड्डन का वो डाइट चार्ट, जिसमें वे दिन भर में खाती हैं सिर्फ एक रोटी और कैसे सूप-सलाद के दम पर बनी वर्ल्ड चैंपियन।
Deepti Sharma Fitness: आगरा की गुड्डन यानी दीप्ति शर्मा ने वीमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनकर दुनिया को अपनी फिटनेस का दिवाना बना दिया था। स्वाद की शौकीन दीप्ति को मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स बहुत पसंद हैं, लेकिन फिटनेस के लिए उन्होंने एक अच्छा डिसिप्लिन फॉलो किया हुआ है। आइए जानते हैं, कैसे सिर्फ सूप, सलाद और ज़बरदस्त वार्म-अप के दम पर यह बेटी बनी दुनिया की नंबर-1 ऑलराउंडर।
हाल ही में Curly Tales को दिए एक विशेष इंटरव्यू में दीप्ति शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ और कड़े फिटनेस रूटीन पर खुलकर बात की। दीप्ति ने बताया कि उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। आगरा के अपने होम ग्राउंड से शुरू हुई उनकी इस जर्नी में उनके भाई ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। आज दीप्ति जो कुछ भी हैं, उसमें उनके भाई का बहुत बड़ा हाथ है।
दीप्ति ने बताया कि वे पूरे दिन में सिर्फ एक रोटी खाती हैं। ताकि बॉडी में कार्ब्स कंट्रोल में रहें और फुर्ती बनी रहें। वे अपने दिन की शुरुआत ओट्स और ताजे फलों के साथ करती हैं। उन्हें मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स काफी पसंद हैं। रात के खाने में दीप्ति हैवी चीजें खाने से बचती हैं। वे केवल सूप और सलाद लेती हैं, जिसमें ब्रोकली और बॉयल्ड मशरूम शामिल होते हैं।
मैदान पर उतरने से पहले दीप्ति का एक नियम है कि वो बिना वार्म-अप के प्रैक्टिस नहीं करती है। वे अपनी मसल्स को तैयार करने के लिए घंटों पसीना बहाती हैं। दीप्ति का मानना है कि अनुशासन ही आपको चैंपियन बनाता है।
मैदान पर विकेट चटकाने वाली दीप्ति असल जिंदगी में पंजाबी म्यूजिक और अरिजीत सिंह की दीवानी हैं। उनका फेवरेट गाना 'चन्ना मेरेया' है और वे शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। क्रिकेट की दुनिया में वे सुरेश रैना को अपना आइडियल मानती हैं और उन्हीं से मोटिवेट होती हैं। एक मजेदार बात ये भी है कि दीप्ति अपने बैग में हमेशा परफ्यूम रखना पसंद करती हैं।