लाइफस्टाइल

फोन को बम की तरह फटने से बचाना है, तो कवर में रखी ये चीजें तुरंत निकाल फेंकें, वरना जान पर बन सकती है बात!

फोन कवर में नोट रखने के नुकसान: इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसके अनुसार मोबाइल के कवर में नोट रखने की वजह से एक लड़की की जान चली गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या है असल वजह।

3 min read
Apr 27, 2026
Is it safe to keep money in phone case| image credit gemini

Is it safe to keep money in phone case: आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बात करने के साथ ही मैसेज, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, पढ़ाई और बैंकिंग जैसे कई तरह के रोजाना की जरूरत के कामों को आसान कर दिया है। इसलिए लोग बाहर जाते समय पर्स ले जाना भले ही भूल जाएं, लेकिन मोबाइल ले जाना नहीं भूलते। ऐसे में मोबाइल ने जितनी लोगों की जिंदगी आसान कर दी है, उतना ही यह खतरनाक भी हो सकता है। इससे जुड़ी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन हाल ही में मोबाइल फोन से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है यह वजह।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : मोबाइल फोन चार्ज में लगा रहे युवक को लगा 11 हजार वोल्ट का झटका, दो की मौत और एक गंभीर घायल

क्या सच में पैसे के चलते फोन फट गया? (Did the phone actually explode due to cash?)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर nikhilspreads के चैनल पर Nikhil Saini ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि मोबाइल के कवर में नोट रखने की वजह से एक लड़की की जान चली गई है। दरअसल, आज के समय में लोग फोन के बैक कवर के पीछे ही नोट या ATM कार्ड रख लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या यह सच में हो सकता है या इसके पीछे कोई और वजह है।

कवर में पैसे रखना है बड़ा खतरा (Why keeping cash in phone cover is dangerous)


आज के समय में ज्यादातर लोग फोन के कवर के पीछे नोट रखते हैं कि जरूरत पड़ने पर काम आएगा, या फिर पर्स ले जाना पसंद नहीं करते हैं। इंस्टा वीडियो के अनुसार, करेंसी नोट्स में सेल्यूलोज फाइबर होता है। ऐसे में जब फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं या फिर उसे चार्जिंग पर छोड़ देते हैं, या फिर फोन धूप में रखा होता है, तो फोन की बैटरी गर्म होने लगती है। ऐसे में कवर के पीछे रखा नोट इस गर्मी को बाहर नहीं निकलने देता। यह गर्मी अंदर ही फंस जाती है, जिससे बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है और उसके फटने का खतरा बढ़ जाता है।

कार्ड्स को भी होता है भारी नुकसान (Why keeping cards in phone cover is bad)


कवर के पीछे नोट के साथ-साथ कई लोग अपना ATM या क्रेडिट कार्ड भी रखते हैं। फोन के अंदर से एक मैग्नेटिक फील्ड निकलती है। जब आप कार्ड को फोन के पास रखते हैं, तो फोन की यह मैग्नेटिक फील्ड आपके कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले डेटा को पूरी तरह खराब कर सकती है। यानी, इससे न केवल आपका फोन खतरे में पड़ता है, बल्कि आपका कीमती कार्ड भी किसी काम का नहीं रहता।

क्यों गर्म होता है मोबाइल? (Reasons for phone overheating)


फोन के फटने या गर्म होने के पीछे सिर्फ पैसे ही नहीं, कुछ और आदतें भी जिम्मेदार हैं। जैसे कि बहुत ज्यादा देर तक गेमिंग करना, फुल वॉल्यूम पर गाने सुनना, या घंटों तक फोन को चार्जिंग पर लगा कर छोड़ देना। इसके अलावा, कई बार लोग पैसे बचाने के लिए लोकल चार्जर या किसी दूसरे फोन के चार्जर का इस्तेमाल करते हैं। ये सब चीजें मिलकर फोन के प्रोसेसर और बैटरी पर बहुत ज्यादा लोड डालती हैं, जिससे फोन में आग लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

नकली और सस्ते कवर का चक्कर (Dangers of low-quality back covers)


बाजार में मिलने वाले सस्ते या लोकल मोबाइल कवर से भी मोबाइल फट सकते हैं। ये कवर ऐसे मटेरियल से बने होते हैं जो फोन की हीट को बाहर निकलने से रोकते हैं। ऊपर से अगर आप इसमें नोट या कार्ड और भर देते हैं, तो फोन को ठंडा होने का कोई रास्ता नहीं मिलता। यही गर्मी फोन को अंदर से जला देती है और नतीजा फोन बम के जैसे फट सकता है।

ये भी पढ़ें

मोबाइल चार्जिंग के पास रखी पेट्रोल की बोतल में जोरदार धमाका, युवक 40 प्रतिशत झुलसा
Updated on:
27 Apr 2026 09:41 am
Published on:
27 Apr 2026 09:34 am
Also Read
View All