Jabalpur Tragedy News : जबलपुर क्रूज हादसे (Jabalpur Boat Tragedy) ने जल क्रीड़ा सुरक्षा पर कई सवाल खड़े किए हैं। क्या लाइफ जैकेट पहनने के बाद भी डूब सकते हैं? आइए, समझते हैं पूरी बात।
Jabalpur Tragedy News :जबलपुर क्रूज हादसे (Jabalpur Boat Tragedy) ने देश को दहला दिया है! इस घटना के दो दिन बाद कुछ हैरान करने वाली चीजें सामने आ रही हैं। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या लाइफ जैकेट पहनने के बाद भी कोई डूब सकता है? अगर आप नदी या समुद्र में जा रहे हैं तो किस तरह की गलती से आपको बचना चाहिए।
जवाब- भारत सरकार के नियमानुसार, किसी भी तरह के जलाश्य में जा रहे हैं तो आपको बचाव के लिए लाइफ जैकेट पहनना चाहिए। इसलिए स्वीमिंग पुल, डैम, समुद्र आदि में पानी के भीतर जाने से पहले लाइफ जैकेट पहनाए जाते हैं। साथ ही साइट पर भी लाइफ जैकेट पहनने के लिए अनिवार्य रूप से लिखा होता है।
जवाब- लाइफ जैकेट बचाव के लिए पहना जाता है। अगर पहनने के बाद भी कोई डूब गया है तो उसको लेकर कई कारण हो सकते हैं। पहले जबलपुर वाले मामले से समझते हैं:
A- डूबने का संभावित कारण- मीडिया रिपोर्ट में दिखाया जा रहा है कि एक वीडियो में क्रूज के कर्मचारी जैकेट बांट रहे हैं और आनन-फानन में लोग क्रूज में लाइफ जैकेट को पहन रहे हैं। ऐसे में क्या होता है कि आप जैकेट की गुणवत्ता (कहीं कटा फटा तो नहीं) चेक नहीं कर पाते और ना ही सही से बांध पाते हैं। ऐसी स्थिति में लाइफ जैकेट फेल हो जाता है।
अगर आपने सही और सुरक्षित लाइफ जैकेट पहना है तो डूबने की संभावना कम रहती है। अगर लाइफ जैकेट बहुत पुराना कटा-फटा है तो वो सुरक्षा नहीं दे पाता है।
B- डूबने का संभावित कारण- अगर आप नदी या समुद्र में हैं और अगर भयंकर तूफान है तो लहरों के कारण पानी नाक-मुंह के जरिए शरीर में जा सकता है। साथ ही सही लाइफ जैकेट्स भी ऐसी विकट स्थिति में फेल हो सकता है।
डिस्क्लेमर : यह स्टोरी लाइफ जैकेट्स के बारे में सार्वजनिक साइटों (सरकारी और गैर सरकारी/प्राइवेट) पर मौजूद जानकारी के आधार पर जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है।