
Jacqueline Fernandez Yoga Video: फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और डांसर जैकलिन फर्नांडीस 40 साल की उम्र में फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज करती हैं। सेलिब्रिटी योगा ट्रेनर सविता धाकड़ ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर आज एक्ट्रेस का एक वीडियो कैप्शन में “Hip opening flow step-by-step hip mobility sequence to add to your daily routine… practice with @jacquelinef143” लिखकर शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस फिट रहने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करती हैं।
योगा ट्रेनर द्वारा शेयर वीडियो में जैकलिन फर्नांडीस बेबी पिंक योगा मैट पर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बेबी पिंक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्राउन योगा पैंट्स पहनी हुई है, बालों में बन बनाया है और गले में चेन पहनी है। उनके आसपास उनकी दो प्यारी परशियन बिल्लियां भी दिख रही हैं, जिनमें एक सफेद रंग की है और दूसरी ब्राउन रंग की। वर्कआउट के दौरान ये दोनों बिल्लियां भी उनके साथ समय बिताती नजर आती हैं, जिससे पूरा माहौल और भी क्यूट और मजेदार लग रहा है।
वीडियो में पहली एक्सरसाइज में एक्ट्रेस सुखासन में बैठी हैं, जिसमें वे दोनों हाथों को ऊपर उठाकर गोल-गोल घुमा रही हैं। वे दोनों किनारों के साथ ही आगे की तरफ भी झुक रही हैं। इसे Torso Circles in Sukhasana कहते हैं।
दूसरी एक्सरसाइज में एक्ट्रेस काले रंग के योगा ब्लॉक्स (Yoga Blocks) के सपोर्ट का इस्तेमाल करके दोनों पैरों को आगे-पीछे कर रही हैं। आगे वाले पैर के नीचे सफेद कपड़ा रखकर वे एक्सरसाइज करती दिख रही हैं, साथ ही पीछे के घुटने और दोनों ब्लॉक्स का सपोर्ट ले रही हैं। इसे Dynamic Split Stretch कहते हैं।
दूसरी एक्सरसाइज की तरह ही तीसरी एक्सरसाइज भी करती दिख रही हैं, लेकिन इसे करते समय योगा ब्लॉक्स के बदले वे अपने दोनों हाथों से सपोर्ट देती दिख रही हैं। वहीं, एक पैर के घुटने को मोड़कर सपोर्ट देते हुए दूसरे पैर को साइड में आगे-पीछे कर रही हैं, जिसमें सफेद रंग के कपड़े को पैरों के नीचे रखा है। इसे Side Split Transition कहते हैं।
सबसे आखिर में, एक्ट्रेस दोनों पैरों को अंदर की तरफ मोड़कर बैठी हैं और दोनों हाथों को सीधा करके नीचे झुक रही हैं, जिसमें वे अपना सिर योगा मैट से टच करती दिख रही हैं। इसे Wide Knee Child's Pose कहते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है।